ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

एक ही कमरे में मिली वृद्ध भाई-बहन की सड़ी- गली लाश, पास में बैठी मिली छोटी बहन

DESK : एक दिल दहला देने वाला मामला हावड़ा के बेलूड़ थाना के लाला बाबू शायर रोड़ से सामने आया है. जहां एक दो मंजिला मकान से पुलिस ने वृद्ध भाई-बहन का सड़ा- गला शव बरामद किया है. और दोनों के लाश के प

एक ही कमरे में मिली वृद्ध भाई-बहन की सड़ी- गली लाश,  पास में बैठी मिली छोटी बहन
Anamika
3 मिनट

DESK : एक दिल दहला देने वाला मामला हावड़ा के बेलूड़ थाना के लाला बाबू शायर रोड़ से सामने आया है. जहां एक दो मंजिला मकान से पुलिस ने वृद्ध भाई-बहन का सड़ा- गला शव बरामद किया है. और दोनों के लाश के पास ही छोटी बहन बैठी मिली है. 

पड़ोसियों ने बताया कि महिला मानसिक रुप से  विक्षिप्त है, पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है. वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मृतक की पहचान मनोरंजन सेन (80 साल ) और रतना सेन (75 साल ) के रुप में की गई है. जबकि पास बैठी महिला की उनकी छोटी बह अनिता सेन (65साल) है. 

बताया जा रहा है कि बेलूड़ के 5, लाला बाबू शायर रोड पर एक दो मंजिला मकान है. जहां मनोरंजन सेन अपनी दो बहनों के साथ रहते थे. मनोरंजन रेलवे से रिटायर्ड थे और  पड़ोसियों से उनका मिलना- जुलना नहीं के बराबर था. करीब 10 दिन पहले वह अपने ही घर की सीढ़ी से गिर गये थे.  भांजे ने  उनका इलाज कराया था और घर पहुंचा दिया था. 

पड़ोसियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनलोगों को दुर्गंध मिल रही थी. बुधवार को तेज दुर्गंध आने पर सभी उनके घर पहुंचे और आवाज लगाई. पर किसी ने दरवाजा नहीं खोला. इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को खबर दी. कुछ देर बाद पहुंची पुलिन से दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया तो देखा कि  मनोरंजन और रतना का शव कमरे में पड़ा था. मनोरंजन का शव खून से सना था, जबकि बहन का शव पूरी तरह से सड़ चुका था. वहीं छोटी बहन पास में बैठी थी. अब पुलिस दोनों के मौत की वजह तलाशने में जुट गई है. चूंकि छोटी बहन मानसिक रूप से विक्षिप्त है, इसलिए पुलिस को उससे कुछ भी पता नहीं चला सका.