ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

कल्याण सिंह तो चले गए लेकिन विवाद अभी भी है, AMU में आखिर क्यों हो रहा विरोध

DESK : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का पिछले दिनों निधन हो गया. कल्याण सिंह भले ही इस दुनिया को छोड़ कर चले गए हैं लेकिन उनके नाम पर अभी भी सियासत से जारी है.

कल्याण सिंह तो चले गए लेकिन विवाद अभी भी है, AMU में आखिर क्यों हो रहा विरोध
First Bihar
3 मिनट

DESK : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का पिछले दिनों निधन हो गया. कल्याण सिंह भले ही इस दुनिया को छोड़ कर चले गए हैं लेकिन उनके नाम पर अभी भी सियासत से जारी है. दरअसल, कल्याण सिंह की मौत के बाद अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में बवाल हो रहा है. एएमयू कैंपस में कल्याण सिंह को लेकर यह पूरा बवाल मचा है. 


दरअसल, कल्याण सिंह के निधन पर एएमयू के कुलपति ने शोक संदेश जारी किया था. इसके बाद से कैंपस में लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. शोक संदेश में लिखा था- 'अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल श्री कल्याण सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. प्रोफ़ेसर मंसूर ने कहा है कि कल्याण सिंह ने देश के सार्वजनिक जीवन और उत्तर प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें. प्रोफेसर तारिक मंसूर ने श्री कल्याण सिंह के पुत्र श्री राजवीर सिंह से अपनी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त की है.'

कल्याण सिंह तो चले गए लेकिन विवाद अभी भी है, AMU में आखिर क्यों हो रहा विरोध

अगले दिन जब यह खबर सभी स्थानीय अखबारों में छपी थी जिसके बाद कैंपस के अंदर कुछ जगह पर्चे भी लगे हुए देखे गए. जिसमें एएमयू वीसी के इस बयान की निंदा की गई थी. उस पर लिखा था की किसी क्रिमिनल के लिए प्रार्थना करना भी अपराध है. वाइस चांसलर के सांत्वना शब्द उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के लिए न केवल शर्मनाक है बल्कि धार्मिक भावनाओं को हर्ट करने वाला है. कल्याण सिंह बाबरी मस्जिद को ढहाने में थे. इस तरह के पर्चे चिपकने के बाद कैंपस में खलबली मच गई. हालांकि जो पोस्टर लगाया गया है, उसपर किसी संगठन या छात्र का नाम नहीं लिखा है. कुछ छात्र संगठनों ने इस पत्र का समर्थन किया है.

कल्याण सिंह तो चले गए लेकिन विवाद अभी भी है, AMU में आखिर क्यों हो रहा विरोध


टैग्स