ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

कल सुबह सवा 6 बजे खुलेंगे केदारनाथ के कपाट, श्रद्धालुओं में खासा उत्साह

DESK: कोरोना काल के दो साल बाद पहली बार केदारनाथ धाम के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खोले जा रहे हैं। इसे लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कल यानि शनिवार की सुबह

कल सुबह सवा 6 बजे खुलेंगे केदारनाथ के कपाट, श्रद्धालुओं में खासा उत्साह
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: कोरोना काल के दो साल बाद पहली बार केदारनाथ धाम के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खोले जा रहे हैं। इसे लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कल यानि शनिवार की सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर केदारनाथ के कपाट खुलेंगे। श्रद्धालु अब केदारनाथ के दर्शन कर सकेंगे। बाबा केदारनाथ की पंचमुखी डोली गौरीकुंड से केदारनाथ धाम लाया जा चुका है। बाबा के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। हजारों की संख्या में श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंच चुके हैं। इसे लेकर सारी तैयारियां भी पूरी कर ली गयी है। 


श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी है कि यहां के होटलों में कमरे तक नहीं मिल रहे हैं। सभी होटल पहले से बुक है। होटल के कमरों का रेट 12 हजार तक पहुंच चुका है। कोरोना काल के दो साल बाद पहली बार केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जा रहे हैं। कोरोना के कारण लोग बाबा का दर्शन नहीं कर पाए थे। आज इतनी भीड़ होने का कारण यही है कि लोग हजारों की संख्या में केदारनाथ का दर्शन करने पहुंचे है लेकिन अब रात गुजारने के लिए लोगों को टेंट तक नसीब नहीं हो रहा है। 


ठंड के कारण लोगों को सिर छिपाने के लिए सोचना पड़ रहा है। खुले आसमान के नीचे रात गुजारने के सिवाय कोई दूसरा ऊपाय नहीं है। यही नहीं खाने पीने का सामान भी सही से नहीं मिल पा रहा है। यूं कहे की इस बार की केदारनाथ यात्रा के दौरान लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 


श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए उनकी गाड़ियों को सोनप्रयाग से आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। बिना प्लान के केदारनाथ धाम आए लोगों को दिक्कत हो रही है लेकिन जो पहले से प्लानिंग किए हुए थे होटल, गाड़ी सब बुक पहले से किए हुए थे उन्हें किसी तरह की दिक्कत नहीं हो रही है।

टैग्स