ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

आज ही निपटा ले अपना जरूरी काम, कल से लगातार 3 दिनों तक बंद रहेगा बैंक

DESK: नये साल के पहले महीनें में बैंककर्मियों की हड़ताल एक बाऱ फिर होने जा रही है. 31 जनवरी से लेकर तीन दिनों तक लगातार बैंक बंद रहने वाला है. इसलिए अगर बैंक से जुड़ा कोई जरुर

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK: नये साल के पहले महीनें में बैंककर्मियों की हड़ताल एक बाऱ फिर होने जा रही है. 31 जनवरी से लेकर तीन दिनों तक लगातार बैंक बंद रहने वाला है. इसलिए अगर बैंक से जुड़ा कोई जरुरी काम है तो आज  ही निपटा ले नहीं तो मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.  

बैंककर्मी अपनी मांगों को लेकर 31 जनवरी और 1 फरवरी को हड़ताल पर रहेंगे. वहीं 2 फरवरी को रविवार है तो बंदी कुल तीन दिनों की हो जाएगी. तीन दिन तक बैंक बंद रहे तो ब्रांच में कामकाज पर बहुत ज्यादा असर पड़ेगा. एटीएम में भी कैश की किल्लत बढ़ सकती है. हालांकि हड़ताल के दौरान नेट बैंकिंग के सामान्य रूप से काम करने की संभावना है. 

 बैंककर्मियों की मुख्य मांगों में वेतन में 20 फीसदी की बढ़ोतरी, सप्ताह में पांच दिनों का काम, बेसिक पे में स्पेशल भत्ते का विलय, एनपीएस को खत्म करने, परिवार को मिलने वाली पेंशन में सुधार और रिटायरमेंट पर मिलने वाले लाभ को आयकर से बाहर रखने जैसी मांगे शामिल हैं. बैंक यूनियनों का कहना है कि अगर उनकी मांग पर मार्च तक कोई फैसला नहीं आया तो बैंक कर्मचारी 1 अप्रैल से अनिश्चतकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे.