ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

फिर शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा, भारत-चीन में बनी सहमति

Kailash Mansarovar Yatra: करीब 5 साल बाद एक बार फिर से कैलाश मानसरोवर यात्रा इस साल से शुरू होगी। इस यात्रा को लेकर भारत और चीन के बीच सहमति बन गई है। इसके साथ ही भारत और चीन के बीच सीधी उड़ान भी शुरू की जाएगी।

Kailash Mansarovar Yatra
फिर शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Kailash Mansarovar Yatra: भारत और चीन के बीच एक बड़ा डेवलपमेंट देखने को मिला है। दोनों देश कैलाश मानसरोवर यात्रा को फिर से शुरू करने पर राजी हो गए हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत और चीन ने संबंधों को स्थिर करने और फिर से मजबूती देने के लिए कुछ जन-केंद्रित कदम उठाने पर सहमति व्यक्त की गई है। इसके साथ ही भारत और चीन के बीच विमान सेवा भी बहाल करने का फैसला किया गया है। भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस संदर्भ में, दोनों पक्षों ने 2025 की गर्मियों में कैलाश मानसरोवर यात्रा को फिर से शुरू करने का फैसला किया। संबंधित तंत्र मौजूदा समझौतों के अनुसार ऐसा करने के तौर-तरीकों पर चर्चा करेगा। वे जल विज्ञान संबंधी आंकड़ों के प्रावधान और सीमा पार नदियों से संबंधित अन्य सहयोग को फिर से शुरू करने पर चर्चा करने के लिए भारत-चीन विशेषज्ञ स्तरीय तंत्र की जल्द बैठक आयोजित करने पर भी सहमत हुए।


आपको बता दें कि भारत और चीन के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए कैलाश मानसरोवर यात्रा रोक दी गई थी। साल 2020 के बाद से ही यात्रा के दोनों आधिकारिक रूट भारतीयों के लिए बंद हैं। विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि दोनों देशों के बीच सीधी हवाई सेवाओं की बहाली होगी। जिसके लिए दोनों पक्षों के संबंधित तकनीकी अधिकारी जल्द ही इस मुद्दे पर बैठक करेंगे और बातचीत करेंगे।


दरअसल हिंदुओं की मान्यता है कि कैलाश मानसरोवर भगवान शिव का निवास स्थान है। इसलिए बड़ी संख्या में लोग कैलाश मानसरोवर की यात्रा करते हैं। मानसरोवर यात्रा के एक बार फिर से शुरू हो जाने के फैसले के बाद लोगों में खुशी की लहर है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता