ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

कैदी ने जेल में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पोस्टमार्टम में पेट से मिला सुसाइड नोट

DESK : महाराष्ट्र के नासिक सेंट्रल जेल से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है. दरअसल, एक कैदी ने जेल में ही फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है. और जब डॉक्टरों ने उस कैदी का पोस्टमार्टम किय

कैदी ने जेल में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पोस्टमार्टम में पेट से मिला सुसाइड नोट
First Bihar
2 मिनट

DESK : महाराष्ट्र के नासिक सेंट्रल जेल से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है. दरअसल, एक कैदी ने जेल में ही फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है. और जब डॉक्टरों ने उस कैदी का पोस्टमार्टम किया तो उसके पेट में से सुसाइड नोट बरामद किया गया है. सुसाइड नोट में कैदी ने जेल अधिकारियों पर टार्चर करने का आरोप लगाया है. 


बताया जा रहा है कि असगर अली मंसूरी नासिक जेल में उम्र कैद की सजा काट रहा था. जेल अधिकारियों के उत्पीड़न से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली. सुसाइड नोट को पोस्टमॉर्टम के दौरान उसके पेट से बरामद किया गया जो प्लास्टिक में लिपटा हुआ था.


वहीं कैदी की खुदकुशी को लेकर नासिक रोड पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, मंसूरी को एक हत्या के मामले में सजा सुनाई गई थी. 7 अक्टूबर को मंसूरी को उसके सेल में लटका पाया गया था. पॉलीथिन में लिपटा सुसाइड नोट, शव परीक्षण के दौरान उसके पेट से बरामद किया गया था. अधिकारी ने कहा कि मंसूरी पढ़ और लिख नहीं सकता था, इसलिए किसी ने उसे नोट लिखने में मदद की होगी. वहीं जेल अधिकारियों ने सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों से इनकार किया. मंसूरी की मौत के बाद, अन्य कैदियों ने उच्च अधिकारियों को एक पत्र लिखा, जिसमें सुसाइड नोट में नामित कर्मचारियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की.