ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

कहीं लगा जाम तो कहीं डूबी गाड़ी, दिल्ली में हो रही झमाझम बारिश

DESK : देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह से ही मूसलाधार बारिश जारी है. लगातार हो रही बारिश से जहां उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है वहीं सडकों पर निकले लोगों की मुसीबत

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK :  देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह से ही मूसलाधार बारिश जारी है. लगातार हो रही बारिश से जहां उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है वहीं सडकों पर निकले लोगों की मुसीबत बढ़ गई है. ज्यादातर इलाकों में जलभराव की वजह से लम्बा जाम लग गया है. मौसम विभाग की माने तो आज दिनभर भारी बारिश होती रहेगी.


 मौसम विभाग ने अगले 4 से 5 दिनों तक इसी तरह के बारिश की संभावना जताई है. भारी बारिश के बीच हुए जलजमाव से सड़कों पर पानी भर जाने से गाड़ियां बंद पड़ गई , जिससे कई इलाको में लंबा ट्रैफिक जाम लग गया. खबर है कि भरी बारिश की वजह से दिल्ली के साकेत इलाके में एक दीवार गिर गई है जिससे कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं.  


दिल्ली के आईटीओ, मदर डेयरी अंडरपास, मयूर विहार फेज-2 अंडरपास, सराय काले खान से डीएनडी, शशि गार्डन से कोटला, सीमापुरी से दिलशाद गार्डन अंडरपास, मैदान गढ़ी में एमबी रोड पर जलभराव से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. साइबर सिटी गुरुग्राम का भी यही हाल है. इफको चौक पर इस कदर जल भराव हुआ कि पुलिस को जेसीबी बुलानी पड़ी और उसके जरिये पानी को निकालने की व्यवस्था की.