ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद ट्रेंड कर रहे ज्योतिरादित्य, लोगों ने कहा- सिंधिया बेवफा हैं

BHOPAL: मध्य प्रदेश में सियासी घमाशान मचा हुआ है. ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत 20 कांग्रेस विधायकों के इस्तीफा देने के बाद सोशल मीडिया में मध्य प्रदेश क्राइसिस और सिंधिया ट्रेंड कर र

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

BHOPAL: मध्य प्रदेश में सियासी घमाशान मचा हुआ है. ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत 20 कांग्रेस विधायकों के इस्तीफा देने के बाद सोशल मीडिया में मध्य प्रदेश क्राइसिस और सिंधिया ट्रेंड कर रहे हैं. इसको लेकर कुछ लोग सिंधिया को बेवफा कहने लगे हैं. कुछ लोग अमित शाह पर निशाना साध रहे हैं. इसको लेकर कई तरह के फोटो शेयर किया जा रहा है.

सिंधिया समर्थकों ने दिया इस्तीफा

मंगलवार को कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक 20 कांग्रेस के विधायकों ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा देने वाले  सभी विधायक भी सिंधिया के साथ बीजेपी में शामिल होंगे. इससे पहले ये 18 मंत्रियों ने अपना पद से इस्तीफा दे दिया था.  

ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे के बाद मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार संकट में घिर चुकी है. बीजेपी लगातार मध्य प्रदेश में सरकार बनाने के लिए अपना ऑपरेशन चला रही है. ऐसे में अपने विधायकों को एकजुट रखने के लिए फिलहाल बीजेपी ने उन्हें दिल्ली बुला लिया. चार्टर प्लेन से आधी रात के वक्त सभी विधायकों को दिल्ली लेकर पहुंचे बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय भी गुरुग्राम के आईटीसी ग्रैंड भारत होटल पहुंचे. दिल्ली एयरपोर्ट पर विधायकों को ले जाने के लिए पहले से ही बस खड़ी रखी गई थी.