ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

सिंधिया के BJP में शामिल होने का वक्त बढ़ा, 2 बजे पार्टी मुख्यालय जाएंगे

DELHI : कांग्रेस को अलविदा कह चुके ज्योतिरादित्य सिंधिया आज दोपहर 2:00 बजे बीजेपी में शामिल हो जाएंगे. ज्योतिराज सिंधिया पहले 12:30 बजे बीजेपी मुख्यालय पहुंचने वाले थे. उनके म

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DELHI : कांग्रेस को अलविदा कह चुके ज्योतिरादित्य सिंधिया आज दोपहर 2:00 बजे बीजेपी में शामिल हो जाएंगे. ज्योतिराज सिंधिया पहले 12:30 बजे बीजेपी मुख्यालय पहुंचने वाले थे. उनके मिलन समारोह को लेकर सारी तैयारियां की जा चुकी थी. लेकिन अचानक से कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया. सिंधिया अब डेढ़ घंटे बाद यानी 2:00 बजे बीजेपी मुख्यालय पहुंचेंगे और सदस्यता ग्रहण करेंगे.

बीजेपी मुख्यालय में तैयारियों को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया के मिलन समारोह का वक्त बढ़ाया गया है. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा बजट सत्र में शामिल होने के लिए संसद भवन गए हुए थे. लिहाजा कार्यक्रम का वक्त बढ़ाया गया. जेपी नड्डा फिलहाल बीजेपी मुख्यालय पहुंच चुके हैं और अब 2:00 बजे ज्योतिरादित्य सिंधिया को पार्टी में शामिल कराया जाएगा.

बता दें कि मंगलवार को सिंधिया ने दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इसके कुछ देर के बाद ही उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया. सिंधिया के इस्तीफा देने के कुछ देर के बाद ही सिंधिया के समर्थक कांग्रेस के 20 विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. एक विधायक भोपाल में बीजेपी में शामिल हो गए. 

टैग्स