ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल लिया वापस, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात के बाद एक हफ्ते के लिए टाला गया हड़ताल

DESK : बड़ी खबर राजधानी दिल्ली से है जहां रेजिडेंट डॉक्टरों ने अपनी मांग को लेकर जारी हड़ताल रोक दिया है. आपको बता दें कि सभी जूनियर डॉक्टर नीट-PG की काउंसलिंग की मांग को लेकर हड़ता

जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल लिया वापस, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात के बाद एक हफ्ते के लिए टाला गया हड़ताल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : बड़ी खबर राजधानी दिल्ली से है जहां रेजिडेंट डॉक्टरों ने अपनी मांग को लेकर जारी हड़ताल रोक दिया है. आपको बता दें कि सभी जूनियर डॉक्टर नीट-PG की काउंसलिंग की मांग को लेकर हड़ताल पर थें. मिली जानकारी के मुताबिक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से मुलाकात के बाद FORDA ने फिलहाल हड़ताल ख़त्म करने का फैसला लिया है. बताया जा रहा है कि डॉक्टरों ने एक हफ्ते के लिए अपनी हड़ताल को रोक दिया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से आश्वासन मिलने के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों ने यह फैसला लिया है.


आपको बता दें कि कल से राजधानी पटना स्थित पीएमसीएच के जूनियर डॉक्टर भी हड़ताल पर चले गए थे. काउंसलिंग और बहाली नहीं होने से नाराज जूनियर डॉक्टरों ने सभी कामों को छोड़कर अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया था. ओपीडी और वार्ड में सेवा देने का काम उन्होंने ठप कर दिया था. उन्होंने बैनर पोस्टर लेकर ओपीडी के बाहर प्रदर्शन भी किया था. ऐसे में अब यह उम्मीद की जा रही है कि पीएमसीएच के जूनियर डॉक्टर भी अपने हड़ताल को ख़त्म कर वापस अपने काम पर लौटेंगे.

टैग्स