ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

जज ने लगाया 100 रुपये का जुर्माना, वकील ने दिए 50 पैसे के 200 सिक्के

DESK : जब किसी बात पर आप सहमत न हों तो आप उसका विरोध कर सकते हैं. विरोध करने का लोग अलग-अलग तरीका अपनाते है. पर आज सुप्रीम कोर्ट से एक दिलचस्प मामला सामने आया है. कोर्ट में जज ने वकील पर

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : जब किसी बात पर आप सहमत न हों तो आप उसका विरोध कर सकते हैं. विरोध करने का लोग अलग-अलग तरीका अपनाते है. पर आज सुप्रीम कोर्ट से एक दिलचस्प मामला सामने आया है. कोर्ट में जज ने वकील पर 100 रुपये का जुर्माना लगाया तो वकील ने जुर्माने की राशी तो भरी, लेकिन सांकेतिक विरोध के रूप में वकील ने 50 पैसे के 200 सिक्के जमा करवाए. 

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में लॉकडाउन के कारण वर्चुअल सुनवाई कर के काम का निपटारा किया जा रह है. इसी दौरान केस लगाने को लेकर कोर्ट में याचिका दायर की गई. वकील रीपक कंसल ने अपनी याचिका में कहा कि सुप्रीम कोर्ट रजिस्टर बड़े वकीलों के केस को तुरंत सुनवाई के लिए लगा देते हैं, जो गलत है. कोर्ट में इस मामले की सुनवाई के बाद जस्टिस अरूण मिश्रा की बैंच ने वकील पर 100 रुपये का जुर्माना लगा दिया.

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से नाराज वकीलों ने सांकेतिक विरोध शुरू कर दिया है.बाद में वकीलों ने जुर्माना की रकम को 50 पैसे के सिक्के से पूरा कर जमा कराया. बता दें कि इस विरोध में वकील रीपक कंसल अकेले नहीं हैं. इस विरोध का 125 वकीलों ने समर्थन दिया है. इन सभी वकीलों का कहना है कि कोर्ट को इस मामले में सावधानी बरतनी चाहिए और हमारे बातों को सुननी चाहिए.