ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल डोज वैक्सीन को भारत में मिली इमरजेंसी अप्रूवल, अब सिर्फ एक डोज देगी कोरोना से प्रोटेक्‍शन!

DESK: कोविशील्ड, कोवैक्सीन, मॉडर्ना और स्पूतनिक वी के बाद अब अमेरिकी कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन की कोरोना वैक्सीन के जल्द भारत में आने की उम्मीद बढ़ गयी है। अमेरिका की कंपनी जॉनसन

जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल डोज वैक्सीन को भारत में मिली इमरजेंसी अप्रूवल, अब सिर्फ एक डोज देगी कोरोना से प्रोटेक्‍शन!
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: कोविशील्ड, कोवैक्सीन, मॉडर्ना और स्पूतनिक वी के बाद अब अमेरिकी कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन की कोरोना वैक्सीन के जल्द भारत में आने की उम्मीद बढ़ गयी है। अमेरिका की कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल डोज वैक्‍सीन को भारत में अप्रूवल मिल गया है। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।


 इस अप्रूवल के इमरजेंसी अप्रूवल की अनुमति मिलने वाली वैक्सीन की संख्या अब 5 हो गई है। जॉनसन और जॉनसन के अलावा देश में पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट की कोवीशील्ड, हैदराबाद के भारत बायोटेक की कोवैक्सिन, रूस की स्पूतनिक-V और ब्रिटेन की मॉडर्ना की वैक्सीन भी शामिल है। जिस तरह से कोरोना के डेल्टा वैरिएंट के मामले सामने आ रहे हैं ऐसे वक्त में एक अच्छी खबर भी सामने आई हैं। 


भारत सरकार ने अमेरिकी कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल डोज वैक्सीन के इमजेंसी यूज का अप्रूवल दे दिया है। अब इसके भारतीय बाजार में जल्द मिलने की उम्मीद जतायी जा रही है। कंपनी ने शुक्रवार को ही इमरजेंसी अप्रूवल के लिए आवेदन किया था और उस दिन ही ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने इसकी मंजूरी दे दी। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने शनिवार को अपने ट्विटर अकाउंट से इस बात की जानकारी दी। 


केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडालिया ने बताया कि अमेरिकी कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल डोज वैक्सीन के इमजेंसी यूज के अप्रूवल के बाद कोरोना के खिलाफ चल रही जंग को मजबूती मिलेगी। सरकार वैक्सीनेशन का दायरा बढ़ाने की कोशिश कर रही है।


जॉनसन एंड जॉनसन ऐसे फॉर्मूले का इस्तेमाल कर रही है। जिसके दूसरे बीमारियों से लड़ने में रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है। जॉनसन एंड जॉनसन जिस वैक्सीन का निर्माण कर रही है। उसे अस्पताल भेजे जाने तक फ्रीजर में रखने की भी जरूरत नहीं है। इतिहास में कभी भी वैक्सीन टेस्टिंग और निर्माण इतनी तेजी से नहीं हुआ। जॉनसन एंड जॉनसन के पीछे सैनोफी और नोवा वैक्स भी वैक्सीन डेवलप करने में लगी हुई हैं।



टैग्स