ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

JNU फीस विवाद : यूनिवर्सिटी प्रशासन और छात्रों के बीच टकराव जारी, आज संसद मार्च

DELHI : JNU फीस विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। जेएनयू प्रशासन और छात्रों के बीच टकराव और बढ़ता दिख रहा है। हॉस्टल फीस में इजाफे के विरोध में छात्र संगठन आज जेएनयू से लेकर स

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DELHI : JNU फीस विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। जेएनयू प्रशासन और छात्रों के बीच टकराव और बढ़ता दिख रहा है। हॉस्टल फीस में इजाफे के विरोध में छात्र संगठन आज जेएनयू से लेकर संसद तक मार्च करने वाले हैं। सुबह 10 बजे जेएनयू छात्र संघ के आह्वान पर यह मार्च कैंपस से निकलेगा।


जेएनयू छात्रों के मार्च को लेकर आज दिल्ली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। छात्रसंघ लगातार बढ़ी हुई फीस वापस लेने की मांग कर रहा है। छात्र संघ का आरोप है कि सरकार की नेशनल एजुकेशन पॉलिसी में अब पब्लिक फंडेड एजुकेशन के लिए दरवाजे बंद किए जा रहे हैं जो एक बड़ी साजिश है। छात्र संघ का दावा है कि कॉरपोरेट शिक्षा के लिए एक बड़ा खेल खेला जा रहा है। 

जेएनयू छात्रसंघ अब केवल अपने कैंपस में बढ़ी हुई फीस को मुद्दा बनाकर ही आंदोलन नहीं करना चाहता। जेएनयू छात्र संघ की तरफ से सीबीएसई, आईआईटी, नवोदय विद्यालय जैसे शिक्षण संस्थानों में बढ़ी हुई फीस को कम किए जाने की मांग की जा रही है। छात्र संघ अब भारत के अन्य विश्वविद्यालयों में भी फीस कम किए जाने को लेकर आंदोलन के मूड में है।