ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

JNU में जबरदस्त मारपीट, एक दूसरे से भिड़े ABVP और AISA के कार्यकर्ता, 12 घायल

DESK: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के सदस्यों और वाम गठबंधन ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) के बीच झ

JNU में जबरदस्त मारपीट, एक दूसरे से भिड़े ABVP और AISA के कार्यकर्ता, 12 घायल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के सदस्यों और वाम गठबंधन ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) के बीच झड़प हो गई जिसमें करीब 12 छात्र घायल हो गए और अन्य तीन गंभीर रूप से घायल हो गए. 


छात्रसंघ के सदस्यों के जानकारी के अनुसार झड़प में गंभीर रूप से घायल लोगों का नई दिल्ली स्थित एम्स में इलाज चल रहा है. घटना से संबंधित औपचारिक शिकायत दिल्ली पुलिस में की गई है. वहां मौजूद लोगों ने बताया कि घटना रविवार रात करीब 10 बजे विश्वविद्यालय के छात्रसंघ कार्यालय में हुई.


आपको बता दें कि जेएनयू में कोई पहली बार हिंसा नहीं हुई. लेफ्ट संगठनों पर पहले भी मारपीट के आरोप लगे हैं.  इससे पहले 6 जनवरी 2020 को एबीवीपी के छात्रों ने लेफ्ट संगठनों को मारपीट का जिम्मेदार ठहराया है. 


जेएनयू में पढ़नेवाले कुछ छात्र मीडिया के सामने आकर बताया कि ये एबीवीपी के सदस्य थे. उन्होंने लेफ्ट संगठनों पर मारपीट के आरोप लगाए. छात्र ने कहा कि लड़ाई विंटर सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन को लेकर थी. छात्र के मुताबिक, पीस मार्च के बहाने 700 लोग (लेफ्ट संगठनों के) एकत्रित हो गए थे और उन्होंने ही सर्वर रूम को नुकसान पहुंचाया जिससे रजिस्ट्रेशन बाधित हो जाए.