ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

JNU हिंसा के खिलाफ छात्र आज दिल्ली में करेंगे मार्च, कैंपस के बाहर पुलिस अलर्ट पर

DELHI : 5 जनवरी को जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा के खिलाफ छात्रों का आज दिल्ली में विरोध मार्च होगा। जेएनयू केंपस से छात्रों का यह मार्च निकलेगा। जिसे लेकर दिल्ली पुलिस

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DELHI : 5 जनवरी को जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा के खिलाफ छात्रों का आज दिल्ली में विरोध मार्च होगा। जेएनयू केंपस से छात्रों का यह मार्च निकलेगा। जिसे लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड में है। जेएनयू कैंपस के बाहर बड़ी तादाद में पुलिस बल की तैनाती की गई है। 


5 जनवरी की शाम जेएनयू कैंपस में लेफ्ट और राइट विंग के छात्रों के बीच हुई हिंसा के बाद से लगातार छात्रों का प्रदर्शन चल रहा है। हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है। जिसे लेकर छात्रों के बीच गुस्सा और बढ़ता जा रहा है। जेएनयू के छात्र आज कैंपस से निकलकर जंतर-मंतर तक मार्च करने वाले हैं। विरोध मार्च को देखते हुए दिल्ली पुलिस सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। 


जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने भी छात्रों से इस बात में शामिल होने की अपील की है। कन्हैया कुमार ने खुद ट्वीट कर छात्रों से समर्थन मांगा है। दो दिन पहले कन्हैया कुमार जेएनयू पहुंचे थे और वहां हुई हिंसा को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा था।