ब्रेकिंग
Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से पहले 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से पहले 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार

जिस पत्नी को पढ़ा-लिखाकर काबिल बनाया उसी ने साथ रहने से किया इंकार, पति ने बनाया हत्या का प्लान लेकिन...

PATNA : खुद नौवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ना इस कदर भारी पड़ेगा उसने कभी भी नहीं सोचा होगा। दरअसल, दिल्ली के युवक को कम पढ़ें - लिखें होने के कारण पत्नी ने उसके साथ रहने से मना कर

जिस पत्नी को पढ़ा-लिखाकर काबिल बनाया उसी ने साथ रहने से किया इंकार, पति ने बनाया हत्या का प्लान लेकिन...
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA :  खुद नौवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ना इस कदर भारी पड़ेगा उसने कभी भी नहीं सोचा होगा। दरअसल, दिल्ली के युवक को कम पढ़ें - लिखें होने के कारण पत्नी ने उसके साथ रहने से मना कर दिया। जिसके बाद गुस्से में आकर  युवक ने अपनी पत्नी की ही जान लेने का ठान लिया। हालांकि, पुलिस ने इस युवक को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। 


बताया जा रहा है कि, गांव तुगलपुर निवासी कृष्णा ने नौवीं कक्षा के बाद खुद पढ़ाई छोड़ दी थी। जिसके बाद घर वालों ने इस युवक की शादी 2009 में तय कर दी। शादी के बाद गौना नहीं होने की वजह से उसकी पत्नी उसके साथ अपने सुसराल नहीं आई, वह अपने मायके में रहने लगी। कुछ दिन बाद लड़की ने अपने पति कृष्णा ने यह कहा कि वह ग्रेजुएशन की पढ़ाई करना चाहती है, जिसके बाद उसके पति ने अपने खर्चे पर पत्नी को ग्रेजुएशन करवाई। पढ़ाई पूरी होने के बाद कृष्णा ने अपनी पत्नी से ससुराल वापस आने की बात कही। जिसके बाद पत्नी ने कृष्णा को अनपढ़ बताकर ससुराल आने से इनकार कर दिया था। साथ ही पति से बात करना भी बंद कर दिया।


इसके बाद घरवालों ने कृष्णा की पत्नी से बात की तो उसने कहा कि वह अनपढ़ पति के साथ नहीं रह सकती है। इससे कृष्णा नाराज हो गया। उसने पत्नी को मारने के लिए अपने दोस्त अजीत से 30 हजार रुपये में एक पिस्टल खरीद ली। इसके उपरांत आरोपी रविवार को पत्नी की हत्या करने के इरादे से उसके घर पहुंच गया।  हालांकि, मुखबिर से जानकारी मिलने पर पुलिस ने कृष्णा के ससुराल पहुंचते ही उसको दोस्त अजीत के साथ गिरफ्तार कर लिया।


इस मामले में नॉलेज पार्क कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गांव तुगलपुर निवासी कृष्णा की शादी 2009 में हुई थी। कृष्णा की शादी बचपन में ही हो गई थी। शादी के बाद कृष्णा की पत्नी ने ससुराल आने से मना कर दिया था। इसके बाद युवक ने पत्नी की हत्या करने के लिए पिस्टल खरीद ली थी, लेकिन आरोपी वारदात को अंजाम देता कि उससे पहले पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी पति ने जो बातें बताईं वो हैरान करने वाली थी।