ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

Jewar airport: जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ट्रायल शुरू, पहली बार उतरा इंडिगो का विमान; ऐसे हुआ ग्रैंड वेलकम

DESK: उत्तर प्रदेश के जेवर में बन रहे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमानों का ट्रायल शुरू हो गया है। सोमवार को एयरपोर्ट के रनवे पर इंडिगो का पहला विमान उतरा। विमान का वॉटर कैनन से स्वागत

Jewar airport: जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ट्रायल शुरू, पहली बार उतरा इंडिगो का विमान; ऐसे हुआ ग्रैंड वेलकम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: उत्तर प्रदेश के जेवर में बन रहे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमानों का ट्रायल शुरू हो गया है। सोमवार को एयरपोर्ट के रनवे पर इंडिगो का पहला विमान उतरा। विमान का वॉटर कैनन से स्वागत किया गया। पहली लैंडिंग के साथ ही जेवर एयरपोर्ट कॉमर्शियल सेवाओं के लिए पूरी तरह से तैयार है।


दरअसल, जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज इंडिगो की पहली उड़ान सफलतापूर्वक उतरी। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) द्वारा सभी सुरक्षा जांच पूरी करने के बाद यह ऐतिहासिक पल आया है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने इस उपलब्धि को देश के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि इस हवाई अड्डे के शुरू होने से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और विकास की गति तेज होगी।


यह हवाई अड्डा स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख एयरपोर्ट अथॉरिटी के सहयोग से बनाया गया है और इसका रनवे करीब 3.9 किलोमीटर लंबा है। अप्रैल से यहां वाणिज्यिक उड़ानें शुरू होने की उम्मीद है। जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा उत्तर प्रदेश का पांचवां और दिल्ली-एनसीआर का तीसरा कमर्शियल एयरपोर्ट होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 नवंबर 2021 को इसकी आधारशिला रखी थी।


बता दें कि यह हवाई अड्डा देश में बढ़ते हवाई यातायात की मांग को पूरा करने और क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस एयरपोर्ट का रनवे काफी खास तरीके से बनाया गया है। जेवर एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश का पांचवां इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। एयरपोर्ट के सीईओ क्रिस्टोफ स्नेलमैन का कहना है कि आज ट्रायल सफल रहता है तो फिर किसी और वैलिडेशन की जरुरत नहीं पड़ेगी।