ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

जींस-टी शर्ट वाली पत्नी से परेशान हुआ पति, थाने तक पहुंचा मामला

DESK: पति को सूट और सलवार पसंद था लेकिन पत्नी जींस और टी-शर्ट पहनती थी। जींस और टी-शर्ट पहनने से मना करने पर भी पत्नी बातों को नजरअंदाज कर देती थी। पति की पसंद पत्नी को दखलअंद

जींस-टी शर्ट वाली पत्नी से परेशान हुआ पति, थाने तक पहुंचा मामला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: पति को सूट और सलवार पसंद था लेकिन पत्नी जींस और टी-शर्ट पहनती थी। जींस और टी-शर्ट पहनने से मना करने पर भी पत्नी बातों को नजरअंदाज कर देती थी। पति की पसंद पत्नी को दखलअंदाजी लगने लगी। इसे लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा हुआ करता था। एक दिन बात इतनी बढ़ गयी कि मामला थाने तक पहुंच गया। 

मामला थाना में पहुंचने पर पुलिस ने दंपती से बातचीत की। पुलिस ने दोनों का पक्ष सुना जिसके बाद कांउसिंलिंग की गयी। कांउसिंलिंग के बाद दोनों के बीच सुलह हो सकी। मामला न्यू आगरा का है जहां दंपती की शादी 4 साल पहले हुई थी। पति को पत्नी के पहनावे पर एतराज था। 


पत्नी को आधुनिक पहनावा पसंद था जबकि पति को यह सब पसंद नहीं था। पत्नी घर में भी अक्सर जींस और टी शर्ट पहन कर रहती थी। जबकि पति को सलवार सूट और पारंपरिक पहनावा अपनाने की बात कहता था। पति की बातों को हमेंशा पत्नी नजरअंदाज कर दिया करती थी। पति ने कई बार पत्नी से इसे लेकर एतराज जताया। लेकिन पत्नी ने उसकी बात को अनसुना कर दिया। 


पति का टोकना पत्नी को अपनी आजादी में दखलअंदाजी लगती थी। जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था। दोनों के बीच इस बात को लेकर झगड़ा भी होने लगा। पत्नी मायके चली गयी और पति के खिलाफ महिला थाने में शिकायत कर दी। मामला सामने आने के बाद दोनों को थाने पर बलाया गया जहां पुलिस ने दोनों की काउंसलिंग की। इस दौरान पति-पत्नी ने अपने-अपने पक्ष रखे। 


पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों को काफी समझाया। पुलिस की कोशिश थी की इतनी सी बात से किसी का घर ना टूटे इसलिए दोनों की काउंसलिंग कर सुलह कराया गया। 


टैग्स