ब्रेकिंग
Bihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष Bihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष

किसान संगठनों से JDU की अपील, राजघाट पहुंचकर शांतिपूर्ण अनशन से हिंसा का प्रायश्चित करें

DELHI : 26 जनवरी को किसानों के ट्रैक्टर परेड के दौरान दिल्ली में हुई हिंसा के बाद लगातार हर राजनीतिक दल की तरफ से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. किसान आंदोलन को नैतिक तौर पर स

किसान संगठनों से JDU की अपील, राजघाट पहुंचकर शांतिपूर्ण अनशन से हिंसा का प्रायश्चित करें
Manish Kumar
2 मिनट

DELHI : 26 जनवरी को किसानों के ट्रैक्टर परेड के दौरान दिल्ली में हुई हिंसा के बाद लगातार हर राजनीतिक दल की तरफ से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. किसान आंदोलन को नैतिक तौर पर समर्थन देने वाले जनता दल यूनाइटेड ने अब किसान संगठनों से नहीं अपील की है. जनता दल यूनाइटेड के प्रधान महासचिव केसी त्यागी ने कहा है कि किसान आंदोलन को हिंसा की दिशा में ले जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है दिल्ली में हुई हिंसा की निंदा उनकी पार्टी करती है.


जेडीयू नेता केसी त्यागी ने किसान संगठनों से अपील की है कि वह 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शहीदी दिवस के मौके पर राजघाट पहुंचकर 1 दिन का अनशन करें. त्यागी ने कहा है कि इस पहल से किसान संगठनों के ऊपर लगा दाग भी कम होगा और अपने आप में दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर इससे बड़ा प्रायश्चित नहीं किया जा सकता.


त्यागी ने कहा है कि  नए कृषि कानूनों का उनकी पार्टी ने संसद में समर्थन किया था, लेकिन किसान संगठनों ने जिस तरह अहिंसक आंदोलन चलाया और जो सवाल पूछे उसके बाद जनता दल यूनाइटेड का भी यह मानना था कि सरकार को इस मामले में किसान संगठनों के अंदर फैले भ्रम को दूर करना चाहिए. अगर कानून जल्दबाजी में लाया गया तो किसानों को यह बताया जाना चाहिए कि इसके क्या फायदे और नुकसान है. त्यागी ने कहा कि हमने किसान संगठनों के आंदोलन को नैतिक समर्थन दिया. उसके बावजूद अब हम दिल्ली में हुई घटना के बाद इसकी निंदा करते हैं. त्यागी ने कहा कि अब किसान संगठनों को एक बार फिर लोगों का भरोसा जीतना होगा. 

टैग्स