ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

जैश के 5 आतंकी गिरफ्तार, गणतंत्र दिवस पर बड़े हमले की रची थी साजिश, भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद

DESK: जैश के 5 आतंकियों को जम्मू कश्मीर की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह गणतंत्र दिवस के मौके पर बड़े हमले की साजिश रच रहे थे. लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने पांच को गिरफ्तार कर

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: जैश के 5 आतंकियों को जम्मू कश्मीर की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह गणतंत्र दिवस के मौके पर बड़े हमले की साजिश रच रहे थे. लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने पांच को गिरफ्तार कर लिया और उनके मंसूबे पर पानी फेर दिया.  

भारी मात्रा में गोली बारूद बरामद

गिरफ्तार आंतकियों के पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद हुआ है. बताया जा रहा है कि पांच आतंकी हजरतबल के रहने वाले हैं. एजाज अहमद शेख, उमर हमीद शेख, इम्तियाज अहमद चिकला, साहिल फारुक गोजरी और नसीर अहमद मीर हैं. पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है. 

बड़े हमले की थी तैयारी

सेंट्रल कश्मीर के डीआईजी वीके बिरदी के अनुसार जिस तरह से आतंकियों के पास से विस्फोटक बरामद हुआ है. उससे लगता है कि यह किसी बड़ी हमले की साजिश पहले से रच रहे थे. अवंतीपोरा पुलिस ने आतंकियों के सहयोगी इशफाक डार को भी गिरफ्तार किया है.  इशफाक अवंतीपोरा इलाके में लश्कर-ए-तैयबा के ऑपरेशन में शामिल रहा है.

कुछ दिन पहले ही तीन आतंकियों को मार गिराया था

12 जनवरी को कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई की थी. जवानों ने तीन आतंकियों को मार गिराया था. जवानों के साथ आतंकियों की मुठभेड़ हुई थी. आतंकियों के पास से एके 47, गोला और बारूद बरामद हुआ है. यह मुठभेड़ त्राल के गुलशनपोरा में हुई थी.  

टैग्स