ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

जापान के पीएम का भारत दौरा रद्द, गुवाहाटी में होने वाली थी PM मोदी के साथ मुलाकात

GUWAHATI: नागरिकता संशोधन बिल के विरोध के कारण असम के गुवाहाटी में प्रदर्शन जारी है. इसके कारण जापान के पीएम का भारत दौरा रद्द हो गया है. गुवाहाटी में शिंजो आबे और नरेंद्र मो

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

GUWAHATI:  नागरिकता संशोधन बिल के विरोध के कारण असम के गुवाहाटी में प्रदर्शन जारी है. इसके कारण जापान के पीएम का भारत दौरा रद्द हो गया है. गुवाहाटी में शिंजो आबे और नरेंद्र मोदी की 15-17 दिसंबर को मुलाकात होने वाली थी. 

अब आगे होगी मुलाकात

विदेश मंत्रालय ने दौरा रद्द होने के बाद कहा कि आने वाले समय में उचित तारीफ का चयन किया जाएगा और मुलाकात की तारीख तय होगी. प्रदर्शनकारियों ने  गुवाहाटी में कैब का विरोध में आबे-मोदी की मुलाकात के आयोजन स्थल पर तोड़फोड़ की थी. सुरक्षा को लेकर असम और केंद्र सरकार को चिंता भी हो रही थी.

विरोध में बांग्लादेश के विदेश मंत्री का भी दौरा रद्द

नागरिकता संशोधन बिल का बांग्लादेश ने विरोध किया है. यही नहीं वहां के विदेश मंत्री ने अपना भारत दौरा रद्द कर दिया है. बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के गृह मंत्री अमित शाह के दावे पर भी आपत्ति जताई. कहा कि हमारे देश में दूसरे देशों से ज्यादा सांप्रदायिक सौहार्द है. यहां अल्पसंख्यकों की स्थिति अच्छी है. बांग्लादेश के विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमेन शुक्रवार को 6वें इंडियन ओशियन डायलॉग में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचना था. लेकिन उन्होंने अपना भारत दौरा रद्द कर दिया है. बता दें कि नागरिकता संशोधन बिल पर बहस के दौरान अमित शाह ने बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में धर्म के नाम पर अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न, धर्म परिवर्तन और उनके पलायन का जिक्र किया था.