ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

जम्मू में कबाड़ की दुकान में लगी आग, सिलेंडर ब्लास्ट में 4 लोगों की मौत

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर जम्मू से आ रही है जहां सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है। जिससे कबाड़ की दुकान में भीषण आग लग गयी। इस हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। घटना जम्मू के

जम्मू में कबाड़ की दुकान में लगी आग, सिलेंडर ब्लास्ट में 4 लोगों की मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर जम्मू से आ रही है जहां सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है। जिससे कबाड़ की दुकान में भीषण आग लग गयी। इस हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। घटना जम्मू के रेजीडेंसी रोड इलाके की है जहां शाम के करीब 6 बजे एक कबाड़ की दुकान के अंदर सिलेंडर विस्फोट होने के कारण भीषण आग लग गई।


इस हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है जबकि दर्जनों लोगों के घायल होने की सूचना है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल ने मृतक के आश्रितों को 5-5 लाख रूपए मुआवजे का ऐलान किया है।


शॉर्ट सर्किट के कारण अगलगी की बात सामने आ रही है। जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हादसे में मरने वाले लोगों के परिवारों को 5-5 लाख रूपए के मुआवजे का ऐलान किया है। वही घायलों को 25 हजार रुपये दिए जाएंगे।


टैग्स