ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

जम्मू में फिर आतंकी हमला, सेना की गाड़ी को बनाया निशाना, 4 जवान शहीद

DESK: जम्मू कश्मीर के कठुआ से बड़ी खबर आ रही है। जहां सेना की गाड़ी पर आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में 4 जवान शहीद हो गये हैं। वही 6 जवान घायल हो गये हैं जिन्हें आर्मी हॉस्पिटल

जम्मू में फिर आतंकी हमला, सेना की गाड़ी को बनाया निशाना, 4 जवान शहीद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: जम्मू कश्मीर के कठुआ से बड़ी खबर आ रही है। जहां सेना की गाड़ी पर आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में 4 जवान शहीद हो गये हैं। वही 6 जवान घायल हो गये हैं जिन्हें आर्मी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। आतंकवादियों ने सेना की गाड़ी को निशाना बनाया है। क्षतिग्रस्त गाड़ी की तस्वीर अब सामने आई है। 


बताया जाता है कि आतंकियों ने सेना की गाड़ी पर सोमवार की शाम को गोलीबारी की और ग्रेनेड भी फेंका। घटना को अंजाम देने के बाद आतंकी मौके से फरार हो गये। इस घटना में 4 जवान शहीद हो गये जबकि 6 घायल हो गये। इस घटना के बाद इलाके में सर्च अभियान जारी है। वही आतंकी हमले के बाद घाटी में सेना के जवानों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। 


बता दें कि कश्मीर में आतंकवादी लगातार सुरक्षा बलों पर हमला कर रहे हैं। पिछले दिनों ही राजौरी में सेना के शिविर पर  हमला किया गया था। गोलीबारी में एक आर्मी मैन घायल हो गया था। जिसके बाद वहां से भी आतंकवादी भाग खड़े हुए थे। इस घटना के बाद लगातार इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जिसके बाद चिनिगाम इलाके में भी आतंकियों ने हमला किया था। सेना के जवान और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। 

टैग्स