ब्रेकिंग
समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों के एनकाउंटर में 3 आतंकी ढेर, 1 आतंकवादी ने किया सरेंडर

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में 3 आतंकियों को ढेर कर दिया है जबकि एक आतंकवादी ने सरेंडर किया है। बताया जाता है कि सुरक्ष

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों के एनकाउंटर में 3 आतंकी ढेर, 1 आतंकवादी ने किया सरेंडर
Santosh Singh
2 मिनट

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में 3 आतंकियों को ढेर कर दिया है जबकि एक आतंकवादी ने सरेंडर किया है। बताया जाता है कि सुरक्षाबलों ने शोपियां के इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया इसी दौरान आतंकियों से हुए मुठभेड़ में 3 आतंकियों को ढेर किया गया। अहले सुबह से जारी इस ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। 


एनकाउंटर के दौरान एक आतंकी ने सरेंडर किया है जिसका नाम तौसीफ अहमद बताया जा रहा है। गौरतलब है कि पिछले महीने ही सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन अल बदर के एक आतंकी को गिरफ्तार किया था जिसके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ था। आतंकी की पहचान गुलज़ार अहमद भट निवासी बथपोरा अरवानी अनंतनाग के रूप में हुई थी। मार्च के महीने में भी जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली थी। आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने आतंकवादी संगठन अल-बदर का डिवीजनल कमांडर गनई ख्वाजा को ढेर कर दिया था। मारे गए आतंकी से हथियार और ढेर सारी गोलियां बरामद की गई थीं। वही आज शोपियां में हुए एनकाउंटर में आज सुरक्षाबलों ने 3 आतंकवादियों को मार गिराया। वही इस दौरान एक आतंकी ने आत्मसमर्पण कर दिया। फिलहाल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।