ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

देश में आज से 2 नए केंद्र शासित राज्य, जम्मू कश्मीर और लद्दाख बनाने का गजट जारी

DELHI : भारत में आज से दो नए केंद्र शासित प्रदेश अस्तित्व में आ गए हैं। 5 अगस्त को केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 खत्म किए जाने का जो प्रस्ताव संसद से स्वीकृत कराया

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DELHI : भारत में आज से दो नए केंद्र शासित प्रदेश अस्तित्व में आ गए हैं।  5 अगस्त को केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 खत्म किए जाने का जो प्रस्ताव संसद से स्वीकृत कराया उसके बाद जम्मू कश्मीर और लद्दाख दो अलग राज्यों का गठन हुआ। केंद्र सरकार की तरफ से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हस्ताक्षर सहित जम्मू कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित राज्य घोषित करने वाला गजट आज जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर एक केंद्र शासित प्रदेश बन गया है। 

जम्मू कश्मीर के पुनर्गठन को प्रभावी करने के लिए 31 अक्टूबर की तारीख तय की गई थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के दिन का चयन जम्मू कश्मीर के पुनर्गठन के लिए किया था। 

जम्मू कश्मीर का पुनर्गठन होने के साथ ही जम्मू कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश बन गए हैं। अब जम्मू कश्मीर विधानसभा का अस्तित्व खत्म हो गया है। पहले जम्मू कश्मीर में राज्यपाल का पद था लेकिन अब केंद्र शासित प्रदेशों की तर्ज पर यहां भी उपराज्यपाल होंगे। हाल ही में गिरीश चंद्र मुर्मू को जम्मू कश्मीर का उपराज्यपाल और राधा कृष्ण माथुर को लद्दाख का उप राज्यपाल बनाया गया है। फिलहाल दोनों राज्यों को मिलाकर एक ही हाईकोर्ट काम करेगा लेकिन जम्मू कश्मीर और लद्दाख के एडवोकेट जनरल अलग होंगे जम्मू कश्मीर के पुनर्गठन के साथ तकरीबन डेढ़ सौ से ज्यादा ऐसे कानून खत्म हो जाएंगे जो विशेष दर्जे के तहत लागू थे।