ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड हमला, 4 जवान और एक नागरिक घायल

DESK : जम्मू-कश्मीर के बारामुला ने ग्रनेड हमला किया है. इस हमले में चार CRPF जवान और एक नागरिक गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं. सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्त

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड हमला, 4 जवान और एक नागरिक घायल
First Bihar
2 मिनट

DESK : जम्मू-कश्मीर के बारामुला ने ग्रनेड हमला किया है. इस हमले में चार CRPF जवान और एक नागरिक गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं. सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है. साथ ही हमलावरों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर अभियान चलाया जा रहा है. 


बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले में शुक्रवार को दोपहर के वक्त सीआरपीएफ की एक नाका पार्टी पर ग्रेनेड अटैक हुआ. इस घटना में सीआरपीएफ के 4 जवानों के घायल होने की खबर है. इसके अलावा एक स्थानीय नागरिक भी ग्रेनेड हमले में घायल हुआ है. 


जानकारी के अनुसार, उत्तर कश्मीर के बारामुला जिले में आतंकियों ने खानपोरा ब्रिज पर तैनात एक सीआरपीएफ टीम पर ग्रेनेड हमला किया था. इस वारदात में सीआरपीएफ के 4 जवान घायल हुए हैं. घटना में एक स्थानीय नागरिक भी जख्मी हुआ है और सभी को स्थानीय अस्पताल में भेजा गया है. वारदात के बाद मौके पर बड़ी संख्या में जवानों की तैनाती की गई है. 


मामले की जानकारी देते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने खानपोरा ब्रिज पर सीआरपीएफ पार्टी की ओर ग्रेनेड फेंककर हमला किया. इस हमले में चार जवान और एक नागरिक घायल हो गए हैं. इस बीच फरार हुए आतंकियों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है.