ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

जम्मू-कश्मीर में बड़ी साजिश नाकाम, मुठभेड़ में जैश के तीन आतंकी ढेर

DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर जम्मू कश्मीर से सामने आ रही है जहां अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए हैं. हालांकि अभी तीनों की पहचान नहीं

जम्मू-कश्मीर में बड़ी साजिश नाकाम, मुठभेड़ में जैश के तीन आतंकी ढेर
First Bihar
2 मिनट

DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर जम्मू कश्मीर से सामने आ रही है जहां अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए हैं. हालांकि अभी तीनों की पहचान नहीं हो पाई है. कहा जा रहा है कि नागबेरन त्राल इलाके के जंगलों में हुई मुठभेड़ में मारे गए तीनों दहशतगर्द, प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े थे. फिलहाल घटनास्थल पर सर्च ऑपरेशन जारी है. 


मिली जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना को इस इलाके में आतंकियों के मौजूद होने की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर जब एक्शन लिया गया तो खबर सच्ची निकली. इसके बाद अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. इस मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए. 


आपको बता दें कि इससे पहले कल यानी शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादी मारे गए थे. ये आतंकवादी, लोगों की हत्याओं के लिए जिम्मेदार संगठन के एक दस्ते का हिस्सा थे. अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने पुलवामा जिले में पम्पोर इलाके के ख्रू में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी की गई और वहां तलाश अभियान चलाया गया.

टैग्स