ब्रेकिंग
मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया,भारी मात्रा में हथियार बरामद

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर से आ रही है, जहां शोपियां सेक्टर में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है. मारे गए आंतकियों के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया,भारी मात्रा में हथियार बरामद
Anamika
2 मिनट

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर से आ रही है, जहां शोपियां सेक्टर में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है. मारे गए आंतकियों के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किए हैं.

 सभी आतंकियों के मारे जाने के बाद भी सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर रखा है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों को गुप्त सूचना मिली  थी कि कुछ आतंकी शोपियां में एक घर में छुपे हुए हैं और आंतकि घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. 

गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने स्‍थानीय पुलिस के साथ मिलकर एक टीम तैयार की और इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया. सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों से आत्‍मसमर्पण करने को कहा गया लेकिन आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की जिसमें तीन आतंकी मारे गए. तीनों आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियरा और गोला बारुद बरामद किया गया है.