ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

जम्मू कश्मीर में 3 आतंकी मारे गए, कुलगाम में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़

DESK : जम्मू कश्मीर के कुलगाम से सड़क की ताजा खबर सामने आ रही है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया है। कुलगाम के नागनाद चिम्मेर इलाके में सुरक्षाबलों की तरफ से

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DESK : जम्मू कश्मीर के कुलगाम से सड़क की ताजा खबर सामने आ रही है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया है। कुलगाम के नागनाद चिम्मेर इलाके में सुरक्षाबलों की तरफ से सर्च ऑपरेशन चलाया गया जिसके दौरान यहां छिपे आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। आतंकियों की तरफ से गोलीबारी शुरू किए जाने के बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की है जिसमें तीन आतंकी मारे गए हैं। 


आज तड़के पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया है। मुठभेड़ अभी भी जारी है और सुरक्षाबल कांबिंग कर पूरे इलाके की तलाशी ले रहे हैं। इंटेलिजेंस इनपुट के जरिए यह जानकारी मिली थी कि कुलगाम इलाके में आतंकी छिपे हुए हैं जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहे हैं। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया और फिर मुठभेड़ हुई। 


सुरक्षाबलों को गुरुवार के दिन में इस बात की जानकारी मिली थी कि कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में लाइन ऑफ कंट्रोल के पास कुछ संदिग्ध देखे गए हैं। एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश के दौरान आतंकी सुरक्षाबलों के निशाने पर थे जिसमें एक आतंकी मारा गया था।