ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

जम्मू कश्मीर के शोपियां में आतंकियों से मुठभेड़ जारी, सुरक्षाबलों ने दो आतंकी को किया ढेर

DELHI: जम्मू कश्मीर से सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ की बड़ी खबर आ रही है। शोपियां जिले के खाजपुरा रेबन इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। अधिक

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

DELHI: जम्मू कश्मीर से सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ की बड़ी खबर आ रही है। शोपियां जिले के खाजपुरा रेबन इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। अधिकारियों ने बताया कि अबतक सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है, जबकि एक और आतंकी अभी घिरा हुआ है।


आतंकियों के छुपे होने की सूचना मिलने के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। ऑपरेशन के तहत जैसे ही सुरक्षाबल संदिग्ध इलाकों की ओर बढ़ने लगे, वहां छुपे आतंकियों ने उनपर फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की। उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल एक और आतंकी के छिपे होने की आशंका है।


गौरतलब है कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के वाथू गांव में रविवार शाम आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। सूत्रों के अनुसार, सुरक्षाबलों को इस बात के पुख्ता सबूत मिले थे कि वाथू गांव में कुछ आतंकी मौजूद हैं। इसके बाद 62 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ की 14वीं बटालियन व जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दी।