ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर गिरीश चंद्र मुर्मू ने दिया इस्तीफा, 370 हटाये जाने के ठीक एक साल बाद लिया फैसला

DESK : जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के ठीक एक साल बाद लेफ्टिनेंट गवर्नर गिरीश चंद्र मुर्मू ने इस्तीफा दे दिया है। गिरीश चंद्र मुर्मू के इस्तीफे के बाद इस बात की चर्चा है कि क

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DESK : जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के ठीक एक साल बाद लेफ्टिनेंट गवर्नर गिरीश चंद्र मुर्मू ने इस्तीफा दे दिया है। गिरीश चंद्र मुर्मू के इस्तीफे के बाद इस बात की चर्चा है कि केंद्र सरकार उन्हें कोई नई जिम्मेदारी दे सकती है। जगदीश चंद्र मुर्मू ने 31 अक्टूबर 2019 को लेफ्टिनेंट गवर्नर पद की शपथ ली थी। मुर्मू के शासनकाल में कश्मीर में बड़े बदलाव हुए और अब उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 


1985 बैच के आईएएस अधिकारी रहे मुर्मू गुजरात कैडर से जुड़े हुए थे। मुर्मू की पहचान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भरोसेमंद अधिकारियों में की जाती रही है और यही वजह रही कि उन्हें सेवानिवृत्ति के बाद जम्मू कश्मीर में उप राज्यपाल बनाया गया। गुजरात में नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री रहते मुर्मू उनके प्रिंसिपल सेक्रेटरी के तौर पर काम कर चुके थे। मार्च 2019 में वह वित्त विभाग में व्यय सचिव के पद पर तैनात किए गए थे। उन्होंने जम्मू कश्मीर के आखरी राज्यपाल सत्यपाल मलिक के बाद उपराज्यपाल की जगह थी। 


मुर्मू के कार्यकाल में जम्मू कश्मीर के अंदर शांति स्थिरता और विकास की रफ्तार देखने को मिली है। आतंकवाद और पत्थरबाजी जैसी स्थिति से घाटी आगे निकला है। मुर्मू का इस्तीफा इसलिए भी बेहद अहम है क्योंकि उन्होंने जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा दिए जाने वाले धारा 370 और आर्टिकल 15 A को खत्म किए जाने के ठीक एक साल बाद अपने पद से इस्तीफा दिया है।