ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

जम्मू कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ जारी, 3 आतंकी ढेर, 14 साल का नाबालिग भी शामिल

DESK : जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेढ़ जारी है. सेना के जवानों ने 3 और आतंकियों को ढेर कर दिया है. मारे गए आतंकियों में एक 14 साल का नाबालिग भी श

जम्मू कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ जारी, 3 आतंकी ढेर, 14 साल का नाबालिग भी शामिल
First Bihar
2 मिनट

DESK : जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेढ़ जारी है. सेना के जवानों ने 3 और आतंकियों को ढेर कर दिया है. मारे गए आतंकियों में एक 14 साल का नाबालिग भी शामिल है. नाबालिग को जवानों ने सरेंडर कराने की कोशिशें की गईं लेकिन सफलता नहीं मिली और उसे मार गिराया गया. नाबालिग के माता-पिता ने भी उससे सरेंडर करने को कहा लेकिन अन्य आतंकियों ने उसे ऐसा करने से रोक दिया.


सेना के सूत्रों के अनुसार, दक्षिण कश्मीर में शोपियां जिले के हादीपुरा में आतंकवादियों की मौजदूगी की गुप्त जानकारी मिली थी. इसके बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया. उधर, अनंतनाग जिले में एक और मुठभेड़ जारी है. दक्षिण कश्मीर के इस जिले के बिजबेहरा इलाके के सेमथान में आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने घेराबंदी एवं तलाशी अभियान चलाया जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. फिलहाल अभी विस्तृत जानकारी का इंतजार है. 


आपको बता दें कि शोपियां में पिछले कुछ दिनों से लगातार एनकाउंटर हो रहे हैं. 9 अप्रैल को भी शोपियां में मुठभेड़ हुई थी, जिसमें 5 आतंकवादी मारे गए थे. मारे गए 5 आतंकियों में से 2 आतंकी मस्जिद में से फायरिंग कर रहे थे. मामले की गंभीरता को देखते हुए शोपियां और पुलवामा में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी.