ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं

जम्मू - कश्मीर के बारमूला में दो आतंकी ढ़ेर, अनंतनाग में चल रही बमबाजी

DESK : अनंतनाग अभियान में लगे करीब तीन हजार जवान आतंकियों को धूल चाटने को लेकर लगातार प्रयासरत हैं। इधर बारामूला जिले में आतंकियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़ जारी है। कश्मीर पुलिस

जम्मू - कश्मीर के बारमूला में दो आतंकी ढ़ेर, अनंतनाग में चल रही बमबाजी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : अनंतनाग अभियान में लगे करीब तीन हजार जवान आतंकियों को धूल चाटने को लेकर लगातार प्रयासरत हैं। इधर बारामूला जिले में आतंकियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़ जारी है। कश्मीर पुलिस ने बताया कि बारामूला जिले के हथलंगा में उरी के सीमावर्ती इलाके में मुठभेड़ छिड़ गई है। जिसमें दो आतंकवादी मारे गए हैं। पुलिस के मुताबिक, इस क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है। 


दरअसल, जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग इलाके में पिछले चार दिनों से आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की कार्रवाई जारी है। इस बीच जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा(एलओसी) के पास शनिवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें दो आतंकवादी मारे गए। कश्मीर पुलिस ने बताया कि बारामूला जिले के सीमावर्ती इलाके हथलंगा के उरी क्षेत्र में शनिवार सुबह मुठभेड़ छिड़ गई।  


मालूम हो कि, अनंतनाग जिले के कोकरनाग इलाके में जारी अभियान में सेना द्वारा पहली बार मीडियम रेंज के तोपखाने के साथ ही सबसे अधिक शक्तिशाली हेरोन मार्क 2 ड्रोन का भी इस्तेमाल आतंकियों पर बम बरसाने में किया जा रहा है। इस अभियान में लगे करीब तीन हजार जवान आतंकियों को मटियामेट करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं।