ब्रेकिंग
पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान

जम्मू-कश्मीर में फिर से टारगेट किलिंग, बिहार के मजदूर की गोली मारकर हत्या

DESK : जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आतंकवादियों ने टारगेट किलिंग की वारदात को अंजाम दिया है। घटना बांदीपोरा जिले के अजस स्थिथ सदुनारा गांव की है। शुक्रवार की तड़के सुबह आतंकवादियों

जम्मू-कश्मीर में फिर से टारगेट किलिंग, बिहार के मजदूर की गोली मारकर हत्या
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आतंकवादियों ने टारगेट किलिंग की वारदात को अंजाम दिया है। घटना बांदीपोरा जिले के अजस स्थिथ सदुनारा गांव की है। शुक्रवार की तड़के सुबह आतंकवादियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। आंतकियों ने एक 19 वर्षीय प्रसावी मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक शख्स बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है।


मृतक की पहचान मोहम्मद अमरेज के रूप में हुई है, जो मधेपुरा के बेसाढ़ गांव का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि 19 वर्षीय अमरेज बांदीपोरा के सदुनारा गांव में रहकर मेहनत मजदूरी करता था। जानकारी के मुताबिक रात 12.30 बजे के आसपास आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी थी। इसी दौरान अमरेज का खून से सना शव बरामद किया गया।


इससे पहले 4 अगस्त को भी पुलवामा के गदूरा इलाके में आतंकियों के ग्रेनेड हमले में एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई थी जबकि दो अन्य घायल हो गए थे। मृतक मजदूर की पहचान बिहार के सकवा परसा निवासी मोहम्मद मुमताज के रूप में हुई थी। वहीं आतंकियों के हमले में घायल हुए दो अन्य मोहम्मद आरिफ और मोहम्मद मजबूल भी बिहार के ही रहने वाले थे। बता दें कि आतंकी घाटी के इलाकों में लगातार गैर कश्मीरी लोगों को अपना निशाना बना रहा है। इससे पहले भी आतंकी कई प्रवासी लोगों की जान ले चुके हैं।