ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

जामिया में पुलिसिया बर्बरता का वीडियो आया सामने, लाइब्रेरी में छात्रों पर पुलिस ने बरसाए थे डंडे, देखें पूरा Video

DELHI : जामिया हिंसा मामले में नया मोड़ सामने आ गया है। 15 दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ जामिया यूनिवर्सिटी में हंगामे के दौरान पुलिस ने छात्रों पर जमकर लाठियां बरस

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

DELHI : जामिया हिंसा मामले में नया मोड़ सामने आ गया है। 15 दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ जामिया यूनिवर्सिटी में हंगामे के दौरान पुलिस ने छात्रों पर जमकर लाठियां बरसाई थीं। जामिया कोआर्डिनेशन कमेटी ने पुलिस की बर्बरता वाला वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में लाइब्रेरी के अंदर बैठे छात्रों पर पुलिस की तरफ से डंडे बरसाए गए हैं। 


जामिया कोआर्डिनेशन कमेटी नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ लगातार आंदोलन कर रही है। कोआर्डिनेशन कमेटी की तरफ से जो वीडियो रिलीज किया गया है उसे देखने पर यह स्पष्ट है कि लाइब्रेरी में बैठकर पढ़ाई करने वाले छात्रों को भी पुलिस ने नहीं बख्शा पुलिस लाइब्रेरी के अंदर घुस आई और पढ़ रहे छात्रों को लाठी-डंडे से जमकर पीटा। यह वीडियो लाइब्रेरी के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे का है। लगभग 45 सेकेंड के इस वीडियो में पुलिस की बर्बरता को साफ तौर पर देखा जा सकता है। 




15 दिसंबर को जामिया यूनिवर्सिटी में जो कुछ भी हुआ उसके बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने भी इस बात को स्वीकार किया था कि पुलिस ने कैंपस के अंदर घुसी थी। दिल्ली पुलिस का यूनिवर्सिटी कैंपस में प्रवेश जामिया प्रशासन को भी पसंद नहीं आया था और इसके बाद लगातार के समर्थन में विरोधी के छात्र भी सड़क पर उतरे थे।