ब्रेकिंग
JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशJDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देश

खुशखबरी : बंदरों पर कोरोना वायरस के वैक्सीन का सफल परीक्षण

DESK : महामारी का प्रकोप झेलने के बाद लगातार चीन से अच्छी खबर आने लगी है. कुछ दिन पहले खबर आई थी कि चीन ने अपने टेंट वाले हॉस्पिटल को बंद कर दिया है क्योंकि मरीजों की संख्या अ

FirstBihar
Anamika
3 मिनट

DESK : महामारी का प्रकोप झेलने के बाद लगातार चीन से अच्छी खबर आने लगी है. कुछ दिन पहले खबर आई थी कि चीन ने अपने टेंट वाले हॉस्पिटल को बंद कर दिया है क्योंकि मरीजों की संख्या अब बहुत कम हो गई है. वुहान शहर अब सामान्य हो रहा है, लोग अपने सामान्य दिनचर्या में वापस लौट रहे है. पर ये महामारी अब पुरे विश्व में अपना पैर पसार चूका है. विश्व के वैज्ञानिक कोरोना से बचने के लिए वैक्सीन बनाने में लगे है. कल से अमेरिका ने इंसानों पर एक वैक्सीन का परीक्षण शुरू किया है. अमेरिका अगर इस में सफल हुआ तो ये एक बड़ी कामयाबी होगी. 


चीन भी इस महामारी का सामना करने के बाद से इस और कदन बढ़ाये जा रहा है.जहां से कोरोना वायरस पूरी दुनिया में फैला, वहां से एक अच्छी खबर आई है .वुहान से पूरी दुनिया में फैले कोरोना वायरस की वजह से 170,740 लोग संक्रमित हुए हैं. जबकि, 6687 लोगों की मौत हो गई है. चीन के वैज्ञानिकों ने कहा है कि उन लोगों ने प्रयोगशाला में कुछ बंदरों को कोरोना वायरस से संक्रमित किया था.अब इन बंदरों के शरीर ने इस वायरस से लड़ने के लिए इम्यूनिटी (रोग प्रतिरोधक शक्ति) हासिल कर ली है. वैज्ञानिकों का कहना है की अगर बंदर का शरीर कोरोना वायरस के खिलाफ इम्यूनिटी विकसित कर सकता है तो इंसान भी अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करके इस बीमारी से लड़ सकता है. वैज्ञानिक अब इन बंदरों के शरीर से एंटीबॉडीज लेकर नए वैक्सीन को विकसित करने की तैयारी में है. 

एंटीबॉडीज हमारे शरीर में रहने वाले वो सिपाही हैं जो बाहर से होने वाले बैक्टीरिया और वायरस के हमले से बचाता हैं. हमें किसी भी प्रकार के संक्रमण और बीमारियों से लड़ने में मदद करता है. चीनी वैज्ञानिकों की मने तो वह इस वैक्सीन का परीक्षण एक महीने में शुरू कर देंगे. साथ ही जो लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैंउनके शरीर से एंटीबॉडीज को लेकर वैक्सीन बनाने की तैयारी में है.आपको बता दें कि चीन में अब तक 75 हजार से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से ठीक हो चुके हैं.बंदरों के एंटीबॉडीज और ठीक हो चुके कोरोना के मरीजों के एंटीबॉडीज कोमिलाकर देखा जायेगाकि दोनों में कितनी समानता है.

कुछ लोगों को ये डर है कि उन्हें दोबारा कोरोना वायरस का संक्रमण हो सकता है. तो आप चिंता न करें क्योंकि कोरोना वायरस का संक्रमण सिर्फ 0.1 से 1 फीसदी लोगों को ही दोबारा होने का खतरा रहता है. इस वजह से वैज्ञानिकों को पूरी उम्मीद है कि उन्हें इस प्रयास में सफलता जरुर मिलेगी.