ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

Internship: जल शक्ति मंत्रालय में इंटर्नशिप का मौका! हर महीने मिलेंगे 15,000 स्टाइपेंड, जानें कब तक कर सकते है आवेदन

Internship: जल शक्ति मंत्रालय ने एक नया इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू किया है। इसमें चुने गए छात्रों को मीडिया और सोशल मीडिया से जुड़े काम करने का मौका मिलेगा। इस इंटर्नशिप के दौरान हर महीने 15,000 दिए जायेंगे, जाने कब और कैसे कर सकते है आवेदन...

Internship
Internship
© Google
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Internship: जल शक्ति मंत्रालय ने एक नया इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू किया है। इसमें चुने गए छात्रों को मीडिया और सोशल मीडिया से जुड़े काम करने का मौका मिलेगा। इस इंटर्नशिप के दौरान हर महीने 15,000 दिए जायेंगे, जाने कब और कैसे कर सकते है आवेदन...

जल शक्ति मंत्रालय ने एक नई इंटर्नशिप प्रोग्राम की घोषणा की है। इसमें चुने गए छात्रों को मंत्रालय के मीडिया और सोशल मीडिया विभाग में काम करने का मौका मिलेगा। हर इंटर्न को हर महीने 15,000 रुपये मानदेय दिया जाएगा।

यह इंटर्नशिप खासकर उन छात्रों के लिए है जो-

मास कम्युनिकेशन या पत्रकारिता में ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन कर रहे हों

या MBA (मार्केटिंग) की पढ़ाई कर रहे हों।


इस प्रोग्राम का आयोजन जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग (DoWR, RD & GR) द्वारा किया जा रहा है। इसमें छात्रों को सोशल मीडिया से जुड़ा काम करने का अनुभव मिलेगा, जैसे कि अलग-अलग सोशल मीडिया अकाउंट्स को संभालना। चयन प्रक्रिया नई दिल्ली में होगी।


आवेदन की आखिरी तारीख:

इच्छुक उम्मीदवार 24 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने के लिए वेबसाइट पर जाएं: https://mowr.nic.in/internship


इंटर्नशिप की अवधि:

यह 6 से 9 महीने तक चलेगी।

सफलतापूर्वक पूरी करने पर इंटर्नशिप सर्टिफिकेट भी मिलेगा।


इस इंटर्नशिप से छात्रों को सरकारी कामकाज और डिजिटल मीडिया का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा। इससे उन्हें आगे करियर बनाने में मदद मिलेगी, और मंत्रालय को भी नए विचार और ऊर्जा मिलेगी।

टैग्स