ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

चचेरी बहन को ब्लैकमेल कर भाई ने मांगा 1 करोड़ रुपए, अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी

DESK: शातिर भाई अपने ही चचेरी बहन को ब्लैकमेल करने लगा. उसने अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर 1 करोड़ रुपए मांगा. वह इस पैसे से अपने उपर चढ़े 15 लाख रुपए कर्ज उतारना चाहता

चचेरी बहन को ब्लैकमेल कर भाई ने मांगा 1 करोड़ रुपए, अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: शातिर भाई अपने ही चचेरी बहन को ब्लैकमेल करने लगा. उसने अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर 1 करोड़ रुपए मांगा. वह इस पैसे से अपने उपर चढ़े 15 लाख रुपए कर्ज उतारना चाहता था, लेकिन शातिर भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जयपुर की चौमूं पुलिस ने कार्रवाई की है. 

मॉडलिंग करने वाले लड़की को भी दिया लालच

पुलिस ने बताया कि आरोपी लड़के ने फेसबुक पर फ्रेंड बनी और मॉडलिंग करने वाली एक युवती को भी रूपयों का लालच देकर अपनी ब्लैकमेलिंग की साजिश में साथ मिला लिया. इसके बाद युवती ने पीड़िता विवाहिता को फोन कर गंदी बातें की. उसकी युवक के साथ उज्जैन यात्रा के दौरान खींची गई फोटोज को एडिट कर वायरल करने की धमकियां दी. उसने तलाक तक दिलाने की धमकी दी. जिसके बाद परेशान होकर उसकी बहन ने केस दर्ज कराया है.

गिरफ्तारी के बाद पहली बार मिले दोनों

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गौरव गुप्ता चौमूं के बसंत विहार कॉलोनी का रहने वाला है. वही, मृणालिनी द्विवेदी उर्फ सेजल ग्रेटर नोएडा की रहने वाली है. मृणालिनी कई बार फैशन शो में मॉडलिंग में शामिल हो चुकी है. इसको भी आरोपी ने इस साजिश में शामिल होने के लिए पैसे का लालच दिया था. दोनों की दोस्ती फेसबुक पर दोस्ती हुई थी. दोनों गिरफ्तारी के बाद ही पहली बार मिले है. इसके पहले फोन और फेसबुक चेटिंग के जरिए एक दूसरे के संपर्क में थे.