ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

बाबा रामदेव और बालकृष्ण पर एक और हुआ FIR, कोरोनिल के भ्रामक प्रचार करने का लगा आरोप

DESK: बाबा रामदेव की मुश्किलें कम नहीं हो रही है. एक और उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है. बाबा रामदेव के साथ-साथ बालकृष्ण समेत पांच लोगों पर केस दर्ज किया गया है. यह केस राजस्

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DESK:  बाबा रामदेव की मुश्किलें कम नहीं हो रही है. एक और उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है. बाबा रामदेव के साथ-साथ बालकृष्ण समेत पांच लोगों पर केस दर्ज किया गया है. यह केस राजस्थान के जयपुर में हुआ है. 

कोरोनिल के भ्रामक प्रचार का आरोप

एफआईआर में आरोप लगाया गया है   कि कोरोना संकट के बीच बाबा रामदेव ने देश में कोरोना वायरस की दवा के तौर पर कोरोनिल को लेकर भ्रामक प्रचार कर लोगों को गुमराह किया है. जयपुर के ज्योतिनगर थाने बाबा रामदेव और बालकृष्ण के अलावा वैज्ञानिक अनुराग वार्ष्णेय, निम्स के अध्यक्ष डॉ. बलबीर सिंह तोमर और निदेशक डॉ. अनुराग तोमर को आरोपी बनाया गया है. एफआईआर आईपीसी की धारा 420 सहित विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज की गई है.

बिहार में भी दर्ज हुआ है केस

24 जून को योग गुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के खिलाफ मुजफ्फरपुर में भी केस दर्ज हुआ है. इन दोनों पर कोरोना की दवा बनाने का दावा करते हुए लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया गया है. मुजफ्फरपुर सीजीएम कोर्ट में योग गुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है. इस केस की सुनवाई 30 जून को होने वाली है.