ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़ जैसे हालात, दम घुटने से एक श्रद्धालु की मौत, कई घायल

DESK: ओडिशा के पुरी में आयोजित जगन्नाथ रथयात्रा के दूसरे दिन लाखों लोगों की भीड़ उमड़ी है। जिसके कारण भगदड़ जैसे हालात बन गए हैं। यहां रथयात्रा के दौरान दम घुटने से एक श्रद्धालु की

जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़ जैसे हालात, दम घुटने से एक श्रद्धालु की मौत, कई घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: ओडिशा के पुरी में आयोजित जगन्नाथ रथयात्रा के दूसरे दिन लाखों लोगों की भीड़ उमड़ी है। जिसके कारण भगदड़ जैसे हालात बन गए हैं। यहां रथयात्रा के दौरान दम घुटने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। रथ खींचने के दौरान शख्स की मौत हो गई है।


मृतक की पहचान ललित बगरती के रूप में हुई है, जो बलांगीर जिले का रहने वाला था। सीएम मोहन चरण माझी ने इस घटना पर दुख जताया है और मुआवजे का एलान किया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।


बताया जा रहा है कि रथ को खींचने के दौरान भगदड़ जैसे हालात बन गए, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि रविवार से पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई थी, जो कुछ ही मीटर आगे बढ़ने के बाद रोक दी गई थी। आज फिर से रथ यात्रा की शुरूआत होगी।


इस रथयात्रा में 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। महोत्सव में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ साथ देश-विदेश से आए श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। पूरा वातावरण जय जगन्नाथ के जयकारों से गुंजायमान हो गया है। पुरी के जगन्नाथ रथयात्रा को विश्व के सबसे बड़े धार्मिक कार्यक्रम के रूप में जाना जाता है।