ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

इस्तांबुल से नई दिल्ली आ रहे इंडिगो फ्लाइट में आई खराबी, 10 घंटे तक फंसे रहे 200 यात्री

देश में इन दिनों विमान सेवा को लेकर अलग -अलग तरह की खबरें निकल कर सामने आ रही है। ऐसे में अब जो खबर सामने आई है उसके मुताबिक इस्तांबुल से नई दिल्ली आ रहे इंडिगो के एक विमान में तकनीकी खराबी आ गई। ज

इस्तांबुल से नई दिल्ली आ रहे इंडिगो फ्लाइट में आई खराबी, 10 घंटे तक फंसे रहे 200 यात्री
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

देश में इन दिनों विमान सेवा को लेकर अलग -अलग तरह की खबरें निकल कर सामने आ रही है। ऐसे में अब जो खबर सामने आई है उसके मुताबिक इस्तांबुल से नई दिल्ली आ रहे इंडिगो के एक विमान में तकनीकी खराबी आ गई। जिस वजह से विमान समय से उड़ान नहीं भर पाया। वहीं, इंडिगो की ओर से बताया गया कि जांच के बाद विमान को रवाना किया गया।


जानकारी के अनुसार नई दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट उड़ान भरने वाली थी। लेकिन विमान में तकनीकी खराबी आने से यात्री समय से अपने गंतव्य की ओर नहीं जा सके। इस दौरान एयरपोर्ट पर यात्रियों में काफी गहमा-गहमी का माहौल रहा। इंडिगो की ओर से कहा गया कि विमान में तकनीकी खराबी के कारण इस्तांबुल से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 12 में देरी हुई। 


यात्रियों को देरी के बारे में बताया दिया गया है। साथ ही उन्हें जलपान परोसा गया और एयरपोर्ट पर प्रतीक्षा समय को कम करने के लिए तुरंत जरूरी इंतजाम किए गए। वहीं, विमान में 200 से ज्यादा यात्री जाने हैं, जिनमें बच्चे और बुज़ुर्ग भी शामिल हैं। 10 घंटे से ज्यादा समय से यात्री (इस्तांबुल एयरपोर्ट) पर फंसे हुए हैं। 


वहीं नेपाल  के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट क्रैश होने से बड़ा हादसा हो गया। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई थी। प्लेन में सवार एक बच्चे सहित 18 लोगों की मौत हो गई और पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में सिर्फ एक ही शख्स (पायलट) की जान बची।