ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

इस दिन से लागू हो जाएंगे ये पांच बड़े बदलाव, लोगों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

DESK: आगामी एक अगस्त से पैसों के जुड़े पांच बदलाव लागू हो जाएंगे। इन नए बदलावों को लागू होने के बाद इसका सीधा असर आम लोगों के जेब पर पड़ने वाला है। एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड स

इस दिन से लागू हो जाएंगे ये पांच बड़े बदलाव, लोगों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DESK: आगामी एक अगस्त से पैसों के जुड़े पांच बदलाव लागू हो जाएंगे। इन नए बदलावों को लागू होने के बाद इसका सीधा असर आम लोगों के जेब पर पड़ने वाला है। एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड से लेकर एलपीजी सिलेंडर की कीमतों तक एक अगस्त से होने वाले बदलाव से आपके खर्च बढ़ने वाले हैं। 31 जुलाई के बाद यानी एक अगस्त से आईटीआर फाइल करने पर पांच हजार का जुर्माना लगेगा।


दरअसल, हर महीने पैसों से जुड़े कुछ बदलाव होते रहते हैं। हर महीने की पहली तारिख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतें तय होती है। कीमतों में बदलाव का सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ता है। जुलाई में 19 किलों वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमते घटाई गईं थी। उम्मीद है कि अगस्त में एलपीजी सिलेंडर के दाम कम होंगे।


वहीं एचडीएफसी बैंक के जो ग्राहक क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं उनकी जेब पर भी असर पड़ने वाला है। बैंक ने एक अगस्त से कई बदलाव किए हैं। अगस्त से थर्ड पार्टी पेमेंट एप के जरिए होने वाले सभी ट्रांजैक्शन पर अमाउंट का एक प्रतिशत शुल्क लगेगा, जो प्रति ट्रांजैक्शन तीन हजार रुपए तक सीमित होगा। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक से जुड़े कई अन्य तरह के भी बदलाव एक अगस्त से लागू हो जाएंगे।


इसके अलावा गूगल मैप्स ने भी भारत में अपने नियम बदल दिए हैं, जो एक अगस्त से लागू हो जाएंगे। गूगल ने भारत में अपनी सेवाओं के लिए शुल्क में 70 फीसद तक कमी की है हालांकि इसका असर आम यूजर्स पर नहीं पड़ेगा क्योंकि इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगाया गया है।


वहीं 31 जुलाई आईटीआर फाइल करने की आखिरी तारीख है। ऐसे में इसके बाद एक अगस्त से अगर आप आईटीआर फाइल करते हैं तो इसके लिए आपको जुर्माना देना होगा। तय समय सीमा के बाद यानी एक अगस्त से आईटीआर फाइल करने पर आपको जुर्माने के तौर पर पांच हजार रुपए देने होंगे।