ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

IRCTC ऐप और वेबसाइट में टेक्निकल फॉल्ट, ट्रेन टिकट बुक नहीं होने से यात्रियों में हाहाकार

DESK: ट्रेन का टिकट बुक करने में रेल यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को अचानक आईआरसीटीसी की ऐप और वेबसाइट दोनों में तकनीकी खराबी आ गई जिसके कारण रेल यात

IRCTC ऐप और वेबसाइट में टेक्निकल फॉल्ट, ट्रेन टिकट बुक नहीं होने से यात्रियों में हाहाकार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: ट्रेन का टिकट बुक करने में रेल यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को अचानक आईआरसीटीसी की ऐप और वेबसाइट दोनों में तकनीकी खराबी आ गई जिसके कारण रेल यात्रा करने वाले लोगों में हाहाकार मच गया। पैसे कटने के बावजूद टिकट बुक नहीं होने की शिकायत आ रही है। रेलवे ने जानकारी दी है कि समस्या को दूर करने के लिए काम किया जा रहा है और जल्द ही प्रॉब्लम को सॉल्व कर लिया जाएगा।


दरअसल, मंगलवार को अचानक IRCTC के ऐप और बेबसाइट में टिकट बुकिंग के दौरान लोगों को भारी परेशानी होने लगी। अकाउंट से पैसे कटने के बावजूद टिकट बुक नहीं हो पा रहा था। इसको लेकर रेल यात्रा का प्लान कर रहे लोगों को टिकट बुक कराने में भारी परेशानी होने लगी। बाद में रेलवे ने लोगों से जानकारी साझा की और कहा की तकनीकी खराबी के कारण टिकट बुकिंग में परेशानी आ रही है।


रेलवे ने कहा है कि तकनीकी समस्‍या केवल ऐप और वेबसाइट पर आ रही है हालांकि बुकिंग के लिए यूजर्स  Ask disha विकल्‍प को चुन सकते हैं। इसके साथ ही साथ अगर IRCTC ई-वॉलेट में पैसा है तो वहां से भी टिकट बुक किया जा सकता है। रेलवे स्‍टेशन पर काउंटर से भी टिकट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है। IRCTC ने कहा है कि वैकल्पिक रूप से टिकट Amazon, Makemytrip आदि के माध्यम से बुक किए जा सकते हैं। तकनीकी समस्या को जल्द ही दूर कर लेने का भरोसा रेलवे नें दिलाया है।