ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

IRCTC Aadhaar Verification: इस टाइम में ट्रेन टिकट बुक करने के लिए आधार अनिवार्य, IRCTC के नियमों में बड़ा बदलाव

IRCTC Aadhaar Verification: भारतीय रेलवे ने IRCTC वेबसाइट और ऐप पर सुबह 8 से 10 बजे तक ट्रेन टिकट बुकिंग के लिए आधार अनिवार्य कर दिया है। यह नियम 28 अक्टूबर से लागू हुआ है, जिससे टिकट बुकिंग में पारदर्शिता और सुरक्षा बढ़ेगी।

IRCTC Aadhaar Verification
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

IRCTC Aadhaar Verification: भारतीय रेलवे ने IRCTC वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर सुबह 8 बजे से 10 बजे के बीच ट्रेन टिकट बुक करने के लिए आधार को अनिवार्य कर दिया है। रेलवे का उद्देश्य इस कदम से टिकट बुकिंग में धोखाधड़ी रोकना और भीड़भाड़ वाले समय में असली यात्रियों को टिकट सुनिश्चित करना है।


सुबह के ये दो घंटे ऐसे होते हैं जब लोकप्रिय ट्रेनों में सीटों की मांग सबसे अधिक रहती है। कई बार यात्री एक से अधिक अकाउंट का उपयोग करते हैं या ऑटोमेटेड सॉफ्टवेयर के जरिए टिकट बुक करते हैं। इस गड़बड़ी को रोकने के लिए IRCTC ने यह समय स्लॉट केवल आधार-वेरीफाइड यूजर्स के लिए आरक्षित किया है। 


जिन उपयोगकर्ताओं ने अपना आधार लिंक नहीं किया है, वे 8 से 10 बजे के अलावा किसी भी समय टिकट बुक कर सकते हैं। इससे पहले भी रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार को आवश्यक किया था। 1 जुलाई से तत्काल टिकटों के लिए आधार जरूरी किया गया था, जबकि 15 जुलाई 2025 से ऑनलाइन, एजेंट या PRS काउंटर—सभी माध्यमों में ओटीपी-आधारित आधार वेरिफिकेशन की प्रक्रिया लागू की गई है।


यह नया नियम केवल ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर लागू होगा। PRS काउंटर से टिकट खरीदने की प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है। रेलवे का कहना है कि आधार-आधारित यह व्यवस्था टिकट बुकिंग को और अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और असली यात्रियों के लिए सुविधाजनक बनाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता