ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

South Korea Plane Crash: दक्षिण कोरिया में बड़ा हादसा, रनवे पर फिसला विमान और 28 की मौत; 181 लोग थे सवार

South Korea Plane Crash: दक्षिण कोरिया में 181 लोगों को ले जा रहा विमान रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 28 लोगों की मौत हो गई। विमान लैंडिंग के वक्त रनवे से उतर गया जिससे य

South Korea Plane Crash: दक्षिण कोरिया में बड़ा हादसा, रनवे पर फिसला विमान और 28 की मौत; 181 लोग थे सवार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

South Korea Plane Crash: दक्षिण कोरिया में 181 लोगों को ले जा रहा विमान रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 28 लोगों की मौत हो गई। विमान लैंडिंग के वक्त रनवे से उतर गया जिससे ये बड़ा हादसा हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण कोरिया के मुआन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक विमान रनवे से उतरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 28 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।


रिपोर्ट में कहा गया है कि जेजू एयर के विमान में 175 यात्री और 6 फ्लाइट अटेंडेंट सवार थे, यह विमान बैंकॉक से वापस आ रहा था और लैंडिंग के समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एयरपोर्ट दक्षिण कोरिया के दक्षिणी भाग में है। स्थानीय मीडिया द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में विमान से धुआं निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। 


जबकि एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, विमान रनवे से फिसलकर बाड़ से टकरा गया। यह घटना स्थानीय समयानुसार सुबह 9:07 बजे दक्षिण-पश्चिमी तटीय एयरपोर्ट पर हुई। साउथ कोरिया के कार्यवाहक राष्ट्रपति चोई सुंग-मोक ने राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले 25 दिसंबर को अजरबैजान एयरलाइंस का एक जेट विमान कजाकिस्तान के अक्तौ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार 67 लोगों में से 38 की मौत हो गई।