ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

मुसीबत में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना! बांग्लादेश की कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी का वारंट

DELHI: बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद भारत में मेहमान के तौर पर रह रहीं पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही है। बांग्लादेश की कोर्ट ने शेख हसीना के

मुसीबत में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना! बांग्लादेश की कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी का वारंट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद भारत में मेहमान के तौर पर रह रहीं पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही है। बांग्लादेश की कोर्ट ने शेख हसीना के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी करने का आदेश दे दिया है। अदालत ने शेख हसीना को पेश होने के लिए 18 नवंबर तक का समय दिया है।


इंटरनेशनल क्राइम ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष जस्टिस मो. गुलाम मुर्तजा मजूमदार ने सुबह साढ़े 11 बजे से मामले की सुनवाई शुरू की। पहले दिन की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने पूर्व पीएम शेख हसीना समेत 50 लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने की मांग कोर्ट से की। शेख हसीना समेत गठबंधन के अन्य नेताओं समेत अन्य के खिलाफ ट्रिब्यूनल में जबरन गायब करने, हत्या से जुड़े 50 से अधिक केस दर्ज हैं।


बता दें कि बांग्लादेश में तख्ता पलट के दौरान हालात बिगड़ने के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना बांग्लादेश से भारत चली आई थीं। उस वक्त उन्होंने लंदन जाने की बात कही थी लेकिन जब किसी देश ने उन्हें अपने यहां शरण देने से इनकार कर दिया तब से वह भारत में ही रह रही हैं। भारत में शेख हसीना की मौजूदगी से बांग्लादेश में नाराजगी है। यही वजह है कि बांग्लादेश की सरकार ने शेख हसीना का राजनयिक पासपोर्ट रद्द कर दिया है।