ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

Pakistan Attack: पाकिस्तान में सेना के पोस्ट पर बड़ा आत्मघाती हमला, अबतक 17 जवानों की मौत; कई घायल

DESK: बड़ी खबर पड़ोसी देश पाकिस्तान से निकलकर सामने आ रही है, जहां सेना के चेकपोस्ट पर बहुत बड़ा आत्मघाती हमला हुआ है। इस हमले में अबतक 17 सैनिकों की मौत हो चुकी है जबकि कई जवान घा

Pakistan Attack: पाकिस्तान में सेना के पोस्ट पर बड़ा आत्मघाती हमला, अबतक 17 जवानों की मौत; कई घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: बड़ी खबर पड़ोसी देश पाकिस्तान से निकलकर सामने आ रही है, जहां सेना के चेकपोस्ट पर बहुत बड़ा आत्मघाती हमला हुआ है। इस हमले में अबतक 17 सैनिकों की मौत हो चुकी है जबकि कई जवान घायल हैं। 


दरअसल, पाकिस्तान में पिछले कुछ दिनों से लगातार आतंकी घटनाएं सामने आ रही हैं। बुधवार को आतंकवादियों ने विस्फोटक से भरी गाड़ी को सेना की पोस्ट से टकरा दिया। इसके बाद जोरदार धमाका हुआ और इस हमले में 17 जवानों की मौत हो गई। इस आत्मघाती हमले के बाद पाकिस्तानी सेना और वहां की सरकार में हड़कंप मच गया है।


जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान की उत्तर- पश्चिम सीमा पर स्थित खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू में आतंकवादियों ने आत्मघाती हमला किया है। इस दौरान आतंकवादियों की तरफ से पाकिस्तानी सेना के ऊपर गोलीबारी भी की गई है। जवाबी कार्रवाई में 6 आतंकी मागे गए है जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए हैं।


रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकी संगठन हाफिज गुल बहादुर सशस्त्र समूह ने हमले की जिम्मेवारी ली है। बता दें कि एक दिन पहले भी इसी इलाके में हुए एक आतंकी हमले में पाकिस्तानी सेना के 8 सैनिकों की मौत हो गई थी। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान आतंकी गुट ने इस हमले की जिम्मेवारी ली थी।