ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

पाकिस्तान में आत्मघाती हमले में 52 लोगों की मौत, 100 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर

DESK: बड़ी खबर पड़ोसी देश पाकिस्तान से आ रही है, जहां एक मस्जिद के पास हुए आत्मघाती हमले में करीब 52 लोगों की मौत हो गई है जबकि एक सौ से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। धमाका उस वक्

पाकिस्तान में आत्मघाती हमले में 52 लोगों की मौत, 100 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: बड़ी खबर पड़ोसी देश पाकिस्तान से आ रही है, जहां एक मस्जिद के पास हुए आत्मघाती हमले में करीब 52 लोगों की मौत हो गई है जबकि एक सौ से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। धमाका उस वक्त हुआ जब बड़ी संख्य में लोग ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर जुलूस में शामिल होने के लिए वहां इकट्ठा हुए थे। घटना बलूचिस्तान के मस्तुंग में अल फलाह रोड पर स्थित मदीना मस्जिद के पास हुआ है।


जुलूस में जोरदार धमाके के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जब लोग पैगंबर मुहम्मद की जयंती ईद मिलादुन नबी मनाने के लिए एकत्र हो रहे थे, इसी दौरान एक हमलावर डीएसपी की कार के पास पहुंचा और खुद को उड़ा लिया। धमाके में 52 लोगों के मारे जाने की बात कही जा रही है जिसमें डीएसपी भी शामिल है जबकि करीब 130 लोग घायल बताए जा रहे हैं।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पाकिस्तान आर्मी के जवान समेत विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के लोग पहुंचे है और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घायलों में कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। कहा जा रहा है कि मौत का आंकड़ा अभी और भी बढ़ सकता है।