ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

नेपाल हादसे में 7 भारतीय की मौत, लैंडस्लाइड के बाद नदी में बह गईं दो बसें; 50 से अधिक लोग लापता

DESK: पड़ोसी देश नेपाल में हुए लैंडस्लाइड के दौरान दो बसें त्रिशूली नदी में बह गईं। इस हादसे में 60 से अधिक बस सवार लोग बस के साथ नदी में बह गए हैं। हादसे में सात भारतीय के मौ

नेपाल हादसे में 7 भारतीय की मौत, लैंडस्लाइड के बाद नदी में बह गईं दो बसें; 50 से अधिक लोग लापता
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: पड़ोसी देश नेपाल में हुए लैंडस्लाइड के दौरान दो बसें त्रिशूली नदी में बह गईं। इस हादसे में 60 से अधिक बस सवार लोग बस के साथ नदी में बह गए हैं। हादसे में सात भारतीय के मौत की खबर है जबकि 50 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।


पड़ोसी देश नेपाल में बड़ा हादसा हो गया है। भूस्खलन के कारण 60 से अधिक यात्रियों को लेकर जा रही दो बसें त्रिशूली नदी में बह गईं। दोनों बसों पर ड्राइवर समेत कुल 63 लोग सवार थे। सुबह करीब साढ़े तीन बजे हुए इस हादसे के बाद हड़कंप मच गया है। नेपाल के चितवन में यह हादसा हुआ है।


दोनों बसे गौर से नेपाल की राजधानी काठमांडू जा रही थीं। एंजेल बस और गणपति डीलक्स बस सुबह साढ़े तीन बजे हादसे की शिकार हुई है। एक बस में 24 लोग जबकि दूसरे बस में 41 लोग सवार थे। हादसे के दौरान तीन लोगों ने बस से छलांग लगा दी थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और रेस्क्यू टीम पहुंची है और राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।


जानकारी के मुताबिक, नेपाल के सड़क विभाग ने लगातार हो रही बारिश के कारण नारायणघाट-काठमांडू सड़क पर वाहनों के परिचालन को 15 दिनों के लिए बंद कर दिया था लेकिन इसके बावजूद इस मार्ग पर वाहनों का परिचान किया जा रहा था। इस हादसे में भारत के सात लोगों की मौत की बात सामने आ रही है, जबकि 50 से अधिक लोग लापता है। लापता लोगों की तलाश के लिए नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।