ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल

नेपाल विमान हादसे में 18 लोगों की मौत, टेकऑफ के दौरान क्रैश हो गई थी फ्लाइट

DESK: नेपाल में हुए विमान हादसे में अबतक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे के वक्त विमान पर चालक दल समेत कुल 19 लोग सवार थे। हादसे में 18 यात्रियों की मौत हो गई है। हादसे में

नेपाल विमान हादसे में 18 लोगों की मौत, टेकऑफ के दौरान क्रैश हो गई थी फ्लाइट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: नेपाल में हुए विमान हादसे में अबतक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे के वक्त विमान पर चालक दल समेत कुल 19 लोग सवार थे। हादसे में 18 यात्रियों की मौत हो गई है। हादसे में पायलट की जान बच गई है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेपाल की राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन एयरपोर्ट पर सौर्य एयरलाइंस क फ्लाइट संख्या 9N- AME(CRJ 200) टेकऑफ के दौरान रवने से फिसल गया, जिसके कारण विमान हादसे का शिकार हो गया है। हादसे के बाद विमान में आग लग गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर रेस्क्यू टीम पहुंची है और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।


इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है। वहीं विमान के पायलट को गंभीर हालत में बरामद किया गया है और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के कारण एयरपोर्ट पर विमानों की उड़ानों पर असर पड़ा है। एहतियात के तौर पर त्रिभुवन एयरपोर्ट पर विमानों की लैंडिंग रोक दी गई है और वहां लैंड करने वाले विमानों को लखनऊ और कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया है।